फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   no bardana nor buyer in Mandi

मंडी ठंडी, न बारदाना, न खरीदार

Fri, 11 Apr 2014 11:19 PM IST
अमर उजाला,पानीपत
अमर उजाला,पानीपत Updated Fri, 11 Apr 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
no bardana nor buyer in Mandi
पानीपत। अनाज मंडी गेहूं की आवक शुरू होने के पांच दिन बाद भी ठंडी है। मंडी में अब तक न तो आढ़तियों को बारदाना मिल पाया है और न ही एजेंसियों ने अनाज की खरीद शुरू की है। इससे किसानों और आढ़तियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

पानीपत अनाज मंडी में पांच अप्रैल से गेहूं की आवक शुरू हो गई थी। सामान्यत: एक या दो अप्रैल से आवक शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार मौसम के फेरबदल के कारण आवक कई दिन लेट शुरू हो पाई थी। अब आवक शुरू हुए भी पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन गेहूं की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

गेहूं में बता रहे नमी
एजेंसी अधिकारियों की माने तो इस समय अनाज में नमी है। इसी कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई है। नमीयुक्त अनाज खरीदने से एजेंसी को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अनाज खराब होने की भी आशंका रहती है। अभी मशीनों से कटा अनाज ही मंडी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी परेशानी
अनाज की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौजूदा सीजन के दौरान बार-बार मौसम खराब होता आ रहा है। अभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता। अनाज मंडी पहुंचे किसान राजबीर राजाखेड़ी, अभिषेक राजा खेड़ी, रामकिशन सिवाह ने बताया कि ज्यादातर फसल पक चुकी है। किसान जल्दी काम निपटाना चाहते हैं। आए दिन मौसम बदल रहा है। जब तक फसल खेत में रही, तब भी परेशान थे, अब जैसे तैसे फसल उठाकर अनाज लेकर मंडी पहुंचे यहां पर खरीद न होने पर परेशानी है।
आढ़तियों को नहीं मिल रहा बारदाना
अभी तक आढ़तियों को बारदाना भी नहीं मिल रहा है। मंडी में आवक शुरू होने के बाद आढ़तियों की भी परेशानी शुरू हो जाती है। आढ़ती कर्मबीर, रोशन, दिलबाग, राजबीर और सत्यावान ने बताया कि बारदाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। समय पर बारदाना नहीं मिलने पर परेशानी बढ़ गई हैं।
करीब 15 सौ क्विंटल गेहूं पहुंचा
पानीपत अनाज मंडी में अब तक करीब 15 सौ क्विंटल गेहूं पहुंचा है। सारा गेहूं फड़ों पर ही बिखरा पड़ा है। किसान भी अपने सोने की रखवाली में दिन रात मंडी रहते हैं। अब आवक शुरू नहीं होने पर किसानों में रोष पनप रहा है।
फूड सप्लाई नहीं कांफेड खरीदेगी अनाज
मौजूदा सीजन के दौरान पानीपत अनाज मंडी मेें गेहूं की खरीदारी का जिम्मा हैफेड और फूड सप्लाई को दिया था। मंडी आढ़ती शुरू से ही हैफेड को गेहूं बेचने का विरोध करते आ रही है। इसी बारे में आढ़तियों ने खाद्य आपूर्ति विभाग मुख्यालय पहुंचकर भी विरोध किया था। विभाग ने आढ़तियों की मांग को स्वीकार करते हुए कांफेड को ही जिम्मा सौंप दिया।
इन दिनों होगी खरीद
फूड सप्लाई के लिए गेहूं की खरीद का समय सप्ताह मेें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तय किया था। अब कांफेड इन्हीं दिनोें में अनाज की खरीदारी करेगी। बाकी दिन पहले से तय एजेंसी करेगी।
वर्जन
अनाज मंडी में जल्दी ही गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आढ़तियों को जल्दी ही बारदाना मिल जाएगा। अभी अनाज में कुछ नहीं है।

डीएस दून, डीएफएससी, पानीपत

किसानों और आढ़तियोें की चिंता बढ़ी
मौसम आए दिन खराब हो रहा है। ऐसे में किसानों को अपने सोने की चिंता सता रही है।
नरेश बिंझौल, किसान

मंडी मेें गेहूं की रखवाली करें या खेतोें से फसल उठाएं। प्रशासन व सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। किसानों को अपनी याद दिलाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा।
धर्मबीर बिझौंल, किसान

किसानों को सीजन के दौरान कोई न कोई समस्या जरूर होती है। प्रशासनिक अधिकारी इस बार घोर लापरवाही दिखा रहे हैं। इसके विरोध में एकजुट होने की जरूरत है।
जसमेर बिंझौल, किसान

आवक शुरू होने के सातवें दिन भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इससे आढ़तियों को भारी परेशानी हो रही है।
निर्मल सिंह कादियान, आढ़ती

मंडी में अभी तक पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। सफाई व्यवस्था भी कोई खास नहीं हो पाई है। फड़ों पर गंदगी पसरी पड़ी है।
संदीप दहिया, आढ़ती

आढ़तियाें को अभी तक बारदाना नहीं मिल पाया है। किसानों का सोना फड़ों पर ही बिखरा है। बारदाना जल्दी उपलब्ध कराया जाए।
सुरेश कुमार, आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed