फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NMMSS exam results declared, 99 students of the district got success

Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम घोषित, जिले के 99 छात्रों को मिली सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
NMMSS exam results declared, 99 students of the district got success
पानीपत। राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना अर्थात एनएमएमएसएस की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परिणाम के आधार पर छात्रवृति योजना के लिए जिले से 99 छात्रों को सफलता मिली है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उरलाना कलां के छात्र सचिन ने 117 अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रावमा विद्यालय किवाना के छात्र निशांत व रावमा विद्यालय सिठाना के छात्र भविष्य ने 115 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रावमा विद्यालय जाटल के छात्र विशाल ने 106 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान पाया है। सफलता पाने वाले छात्रों में 6-6 विद्यार्थी राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप और राजकीय वमा विद्यालय सौंधापुर से हैं। वहीं, राकवमा विद्यालय मॉडल टाउन से पांच विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए जिले से पंजीकृत 1847 में से 1634 छात्रों ने परीक्षा दी थी जबकि 213 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा का आयोजन गत वर्ष 19 नवंबर को किया गया था। योजना के तहत प्रदेश से 2337 विद्यार्थियों का चयन होगा। पूरे प्रदेश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है।
विज्ञापन



खंड अनुसार चयनित छात्रों की संख्या
खंड चयनित छात्र
पानीपत 47
समालखा 17
मतलौडा 16
इसराना 03
बापौली 16


वर्जन-

राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले से परीक्षा में शामिल 1634 छात्रों में से 99 छात्रों का चयन हुआ है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. देवेंद्र दत्त, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed