{"_id":"6b0af8c0fb5f373fb20f12a3","slug":"nmms-examination-today-3352-students-to-showcase-their-talent-panipat-news-c-244-1-sknl1016-168391-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा आज, 3352 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा आज, 3352 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
- जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी परीक्षा, केंद्रों पर तैयारियां पूरी
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए 102 छात्रवृत्ति सीटें, चयनित विद्यार्थियों को चार साल में मिलेंगे 48 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) की परीक्षा रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 3352 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और मेधा का प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर विद्यार्थियों के बैठने, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल के सहयोग से गणित ओलंपियाड और एनएमएमएसएस की अभ्यास पुस्तकें तैयार करवाकर उपलब्ध कराई गई थीं। इसके अलावा गणित और मानसिक योग्यता की नियमित तैयारी भी करवाई गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया।
चार साल तक मिलेगी 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
पानीपत जिले के लिए योजना के तहत 102 छात्रवृत्ति सीटें निर्धारित हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये के हिसाब से कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई बीच में छूटने से रोकना है।
विज्ञापन
केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करवाने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर शीट के सीलबंद पैकेट और अन्य दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा करवाए जाएंगे।