फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nirankari Mandal was started from Peshawar

Panipat News: पेशावर से शुरुआत हुई थी निरंकारी मंडल की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nirankari Mandal was started from Peshawar
भोड़वाल माजरी गांव में तीन दिवसीय वा​र्षिक समागम को लेकर तैयार संत निरंकारी आध्या​त्मिक स्थल। स

विज्ञापन
पानीपत। संत निरंकारी मंडल का इतिहास वर्षों पुराना है। दरअसल संत निरंकारी मंडल का 25 मई 1928 को बाबा बूटा सिंह ने पाकिस्तान के पेशावर में गठन किया था। विभाजन के बाद 1948 में इसकी नींव भारत में रखी।
सुदीक्षा महाराज को 16 जुलाई 2018 को निरंकारी सत्गुरु बनाया था। उनसे पहले बाबा हरदेव सिंह के ब्रह्मलीन होने के बाद सतगुरु माता सविंदर हरदेव के नेतृत्व में मंडल काम कर रहा था। आज मंडल देश ही नहीं, विदेश में भी फैला है। इस बार 76वां वार्षिक समागम मना रहा है। पानीपत के भोड़वाल माजरी गांव में करीब 600 एकड़ में फैले आध्यात्मिक स्थल को पूरी तरह से सजा दिया है। प्रदेश और देश ही नहीं विदेश से 10 लाख अनुयायी पहुंचने का अनुमान है। इस बार समागम का थीम सुकून रहेगा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे शुरू होगा समागम
तीन दिवसीय वार्षिक समागम शनिवार 28 अक्टूबर को दोपहर बाद दो बजे सत्संग के साथ शुरू होगा। यह आठ बजे तक चलेगा। इसके बाद आठ बजे सत्गुरु सुदीक्षा महाराज प्रवचन देंगी। तीनों दिन समय एक ही रहेगा। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंद्र सुखीजा ने बताया कि एक विशाल सत्संग समारोह पंडाल बनाया है। इसमें लाखों संगत के बैठने का प्रबंध है। सेकड़ों एलईडी स्क्रीन हैं। इससे मंच पर होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को दूर बैठे स्पष्ट रूप से देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार मैदान बनाएं और 22 कैंटीन
समागम स्थल पर चार मैदान बनाए हैं। यहां अनुयायियों के रहने की भी व्यवस्था है। लंगर के साथ जलपान के लिए 22 कैंटीनों हैं। प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 60 देशों से कॉयरोप्रेक्टिक डॉक्टरों की टीम भी समागम में सेवा देगी। मिशन के साहित्य के लिए प्रकाशन की ओर से स्टॉल लगाए हैं। समागम स्थल पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की है। समागम स्थल पर मंडल के विभिन्न कार्यालय, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, समागम संचालन समिति कार्यालय, सेवादल का केंद्रीय कार्यलय, लेखा-जोखा विभाग, पत्रिका विभाग, ब्रांच प्रशासन, भवन निर्माण और रखरखाव, प्रचार विभाग, प्रेस और पब्लिसिटी विभाग, दूरसंचार और रेलवे आरक्षण केंद्र बनाए हैं।


प्रशासन ने लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धार 22 (1) और 23 (2) के तहत 28 से 30 अक्टूबर तक समालखा भोड़वाल माजरी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। समालखा नायब तहसीलदार राहुल राठी को मंच और डी एरिया, पंडाल एरिया और सेंटर कमांड डेंटर वन और ड्रोन-2 में लगाया है। बीडीपीओ समालखा नितिन यादव को रिहायशी क्षेत्र खाद्य और कैंटीन इनर पोस्ट और नजदीक रेलवे स्टेशन क्यूआरटी-3 और 4, सीसी टीवी कंट्रोल रूम-4 और पार्किंग नंबर-4 में डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार बापौली को प्रोटोकॉल ड्यूटी, कानून व्यवस्था और खाद्य प्रबंधन के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एसडीओ समालखा लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र भाटिया, एसडीओ पशुपालन विभाग डॉ. अश्वनी मोर, वेटनरी सर्जन डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संदीप कुमार को आरक्षित रखा है। समालखा एसडीएम अमित कुमार ओवरऑल इंचार्ज होंगे।

भोड़वाल माजरी गांव में तीन दिवसीय वार्षिक समागम को लेकर तैयार संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल। स

भोड़वाल माजरी गांव में तीन दिवसीय वार्षिक समागम को लेकर तैयार संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed