फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nipun Utsav to be celebrated with sports and results in Mega PTM

Panipat News: मेगा पीटीएम में खेलकूद और नतीजों के साथ मनेगा निपुण उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Nipun Utsav to be celebrated with sports and results in Mega PTM
- सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल को मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इस बार पीटीएम केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि अभिभावकों के लिए खेलकूद और मनोरंजन की विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शेड्यूल जारी कर दिया है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अभिभावकों के स्वागत के साथ होगी। इस दौरान अभिभावकों के लिए मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन-पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्सा-कशी जैसी पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है ।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम और निपुण हरियाणा पर होगी चर्चा
सुबह 8:20 बजे से 9 बजे तक शिक्षक अभिभावकों के साथ बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणामों को साझा करेंगे और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे। इसके तुरंत बाद, अभिभावकों को अगली कक्षा के निपुण लक्ष्यों और दक्षताओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। विभाग का जोर इस बात पर है कि अभिभावक यह समझ सकें कि उनके बच्चों के समग्र विकास के लिए निपुण हरियाणा मिशन के तहत क्या विशेष कार्य किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भी निपुण अभियान से जुड़ेंगे अभिभावक
सुबह 9:10 बजे से कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मैं भी निपुण अभियान पर चर्चा होगी। इसमें शिक्षा मंत्री का विशेष संदेश वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया के लिए अभिभावकों के अनुभव और वीडियो बाइट्स भी एकत्र किए जाएंगे।


मेगा पीटीएम को रोचक बनाने के लिए शिक्षा विभाग से जो निर्देश मिले हैं। उनकी जानकारी स्कूल मुखियाओं को दे दी गई है ताकि उस हिसाब से ही वो अपनी तैयार कर सकें। यह बहुत अच्छा प्रयास रहेगा। इससे अभिभावक भी खुलकर अपनी बात रख सकेंगे।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed