फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nine farmers case, arrest soon

नौ किसानों पर केस, गिरफ्तारी जल्द

Fri, 15 Nov 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 15 Nov 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
थर्मल में पंचायती जमीन से विवादित फसल काटने के मामले में नौ किसानों के
विज्ञापन
खिलाफ थर्मल पुलिस चौकी ने केस दर्ज हो गया है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तारी होगी।

गांव आसन कलां में पंचायती जमीन में खड़ी विवादित फसल को काटने के मामले में थर्मल चौकी में नौ किसानों के खिलाफ पर्चा दर्ज जो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किसान देवी सिंह, अजब सिंह, मोनू, सुभाष, चरणदास, धर्म सिंह, भगवान दास, राज और एक अन्य के खिलाफ पर्चा दर्ज हो गया है।

जल्द ही संबंधित आरोपियाें की धरपकड़ होगी। वहीं इसके लिए गांव में तनाव है। बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि लगातार गांव का दौरा किया जा रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन काटेगा फसल
पंचायती जमीन पर खड़ी विवादित फसल को जिला प्रशासन काटेगा। उपायुक्त ने इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं। जिन लोगों ने फसल काटी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से फसल की रिकवरी भी होगी।

नहीं मिली मशीन और फोर्स
ग्रामीण कमेटी सदस्य सज्जन सिंह ने बताया कि सुबह से ही बीडीपीओ कार्यालय में बैठे हैं। हड़ताल के कारण न तो पुलिस फोर्स मिली और न ही कंबाइन। इसके चलते प्रशासन ने बाकी खड़ी फसल को काट नहीं पा रहा है।
वर्जन
प्रशासन जल्दी ही फसल को काटेगा। जिन लोगों ने फसल काटी है, उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। फसल काटने वालों से रिकवरी भी की जाएगी।
समीर पाल सरो, डीसी, पानीपत
वर्जन
अब तक नौ के खिलाफ पर्चे दर्ज हो चुके हैं। फसल काटने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।
राममेहर, चौकी इंचार्ज, थर्मल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed