फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   nine died from corona, 90 new case found

कोरोना से 9 और लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
nine died from corona, 90 new case found
जिले में कोरोना के नए केसों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को कोरोना के नए 90 केस मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6 प्रतिशत रह गया है। सोमवार को 486 लोग कोरोना से ठीक हुए है। इससे अब कोरोना के एक्टिव केस डेढ़ माह के बाद 2 हजार से कम रह गए हैं। इस समय जिले में एक्टिव केस 1782 हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा अब भी चिंताजनक बना हुआ है। सोमवार को भी कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई। जन सेवा दल ने 5 शवों का शिवपुरी में अतिंम संस्कार किया है। बाकी शवों का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मई माह में अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 50 प्रतिशत मौत मई माह में हुई है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 447 पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 29521 हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना से जिले में 9 लोगों की मौत हुई है। इनमें से तीन की उम्र 33 वर्ष से कम है। जबकि छह मृतक ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें विकास नगर के 75 साल के नफे सिंह, गांव नारायणा की 54 साल की सरोज, शहर के 50 साल के जोगेंद्र, वार्ड 11 की 32 साल की खुशी, गांव भलौर के 33 साल के संदीप, गांव ननहेड़ा के 58 साल के बाल किशन, समालखा की 45 साल की गुड्डी, गांव दरियापुर के 30 साल के विरेंद्रजीत व गांव जलालपुर के 85 साल साधु की कोरोना से मौत हो गई। अब शहरी क्षेत्रों में संक्रमण कंट्रोल में नजर आ रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ये चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

- सोमवार को मात्र 4539 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
सोमवार को जिले में 4539 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। सोमवार को शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुआ है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 3871 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से ज्यादा आयु वाले 396 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 263 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। डॉ. मनीष पासी ने कहा कि लोगों से अपील है कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। सरकार ने वैक्सीनेशन के कुछ नियमों में बदलाव किया है। अब 18-45 आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है। ये वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और अपाइंटमेंट ले सकेंगे। ये सुविधा फिलहाल सरकारी केंद्रों पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर-
जिले में कुल केस- 29521
जिले मे कोरोना से अब तक ठीक हुए- 28117
जिले में अब तक कोरोना से मौत- 447
जिले में अब तक कोरोना के एक्टिव केस- 1782
- सोमवार को नए मिले केस- 90
- सोमवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 486
सोमवार को कोरोना से मौत- 9
लोगों से अपील है कि वो अपने घरों में रहे खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी करें। कोरोना को हल्के में न लें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। नए केस में कमी आना राहत की बात है लेकिन अब भी सख्ती जरूरी है।
डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed