{"_id":"58f113464f1c1bbc4ccf5732","slug":"nijampur-cable-chenge-team-lady-run-je-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामपुर में तार बदलने गई टीम को महिलाओं ने दौड़ाया, जेई पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर में तार बदलने गई टीम को महिलाओं ने दौड़ाया, जेई पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव निजामपुर में लाइन लॉस कम करने के लिए पुराने तार नई केबल बिछाने गई बिजली निगम की टीम को महिलाओं ने दौड़ा लिया। एक जेई को एक महिला ने भागते समय पकड़ लिया। दो जेई और तीन अन्य कर्मचारियों ने आधा किलोमीटर तक भागते हुए अपनी जान बचाई। गांव में पुलिस की मौजूदगी में बहुत देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला बढ़ने पर डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन और थाना सदर प्रभारी चंद्रमोहन (ट्रेनी आईपीएस) भी निजामपुर पहुंच गए। तब तक महिलाओं ने बिछाई गई केबल को एक तरफ डाल दिया। पुलिस ने भी सुरक्षा का आश्वासन देकर ठेकेदार के कर्मचारियों से पुराने तारों को ही दोबारा लगवा दिया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हुई। शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे तक पुलिस गांव में कर्मचारियों की सुरक्षा में तैनात रही। बिजली निगम ने ग्रामीणों के खिलाफ थाना सदर में शिकायत दी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का दावा किया है।
गांव निजामपुर में लाइन लॉस और गर्मी के सीजन में बिजली की मांग को देखते हुए बिजली निगम की सब अर्बन डिविजन के जेई और कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई थी। इसमें जेई सुरेंद्र पाल, जेई तेजबीर मान, लाइनमैन महाबीर सहरावत, दिलबाग सिंह, एएलएम विक्रम सिंह और ठेकेदार की पूरी टीम शामिल की। गठित टीम शुक्रवार को सुबह 10 बजे गांव निजामपुर में पहुंची। वहां कर्मी बिजली के पुराने तारों को उतारकर केबल बिछाने लगे। यह देख गांव की महिलाएं एकत्रित होकर केबल बिछाने का विरोध करने लगीं। जेई और कर्मचारियों ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। हंगामा बढ़ने पर बिजली निगम के कर्मचारी और ठेकेदार की टीम एक-एक कर जाने लगे। इस पर महिलाओं ने उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने भागकर जान बचाई, एक को पकड़ा
कुछ महिलाएं जेई सुरेंद्र पाल और तेजबीर मान को पकड़ने लगीं तो वे भाग निकले। कर्मचारियों ने बताया कि महिलाओं ने सभी को पूरे गांव में दौड़ाया। इस दौरान एक महिला ने एक जेई को पकड़ लिया। वे बड़ी मुश्किल से बच सके। करीब आधा किलोमीटर तक भागने के बाद टीम की किसी तरह से बाहर निकल सकी। इस दौरान दोनों जेई एक-दूसरे से तेज दौड़ने की कोशिश करते रहे। जीटी रोड के नजदीक पहुंचकर ही टीम ने सांस ली। इस दौरान उनकी सांसें उखड़ी हुई थीं और कपड़े पसीने से भीग चुके थे। इसके बाद जेई सुरेंद्र पाल और तेजबीर मान ने पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों और थाना सदर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस का एक दल गांव निजामपुर में पहुंचा। इसमें करीब आठ महिला कर्मी भी थीं। पावर हाउस पहुंच चुकी टीम को पुलिस ने सुरक्षा का आश्वासन देकर गांव निजामपुर बुलाया। लेकिन, दोनों जेई ने वहां जाने से मना कर दिया। विरोध के कारण ठेकेदार के कर्मचारियों ने बिछाई गई केबल को उठा लिया और पुराने तारों को दोबारा बिछा दिया। दूसरी तरफ जेई सुरेंद्र पाल और तेजबीर मान शिकायत लेकर थाना सदर पहुंच गए। वहां उन्होंने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ हमले और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी। गांव निजामपुर में विरोध की जानकारी पर डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन और थाना सदर प्रभारी चंद्रमोहन (ट्रेनी आईपीएस) भी पहुंच गए।
पुलिस से दिखे असंतुष्ट
हंगामे के दौरान उचित कार्रवाई न करने से बिजली निगम की टीम में पुलिस के खिलाफ रोष दिखा। अधिकारियों का कहना है कि जिस समय ग्रामीणों ने केबल डालने का विरोध किया। उसी समय थाना सदर पुलिस को सूचित कर दिय गया था। इसके बाद पुलिस का एक दल गांव में आया भी, लेकिन उसने विरोध कर रहे ग्रामीणों पर कार्रवाई नहीं की।
पहले भी हो चुकी है हाथापाई
सब अर्बन के जेई और तार बदलने वाली टीम के साथ पहले भी गांव निजामपुर में हाथापाई हो चुकी है। निगम के दोनों जेई ने बताया कि वे लाइन लॉस कम करने के लिए केबल डाल रहे थे। इस दौरान ग्रामीण केबल डालने का विरोध करते हुए हाथापाई करने पर उतारू हो गए। दो माह पहले भी केबल डालने के लिए बिजली निगम की टीम गांव निजामपुर में पहुंची थी। उस वक्त भी टीम को लौटना पड़ा था।
भागते हुए बनाया वीडियो
गांव निजामपुर में कुछ महिलाएं निगम के जेई और अन्य कर्मचारियों के पीछे दौड़ी थीं। इस बीच एक जेई ने भागते-भागते अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने जेई को करीब आधा किलोमीटर तक पीछा किया। महिलाओं ने जेई और कर्मचारियों को खदेड़ने के बाद ही गांव लौटी। जेई सुरेंद्र पाल और तेजबीर मान ने बताया कि उन्हें महिलाओं के हाथापाई करने पर शक हो गया था। इसलिए वह तुरंत मौके से भाग निकले।
लाइन लॉस को देखते हुए निजामपुर में केबल लाइन बिछाने के लिए सब अर्बन की टीम गई थी। वहां पर कुछ लोगों ने टीम के साथ हाथापाई की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बिजली निगम चाहता है कि गर्मी के सीजन में ग्रामीणों को बिजली का कट न झेलना पड़े। लेकिन, कुछ लोग काम में बाधा डाल रहे हैं। निगम दिन-रात बिजली की पूरी सप्लाई देने के प्रयास में है। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
धर्म सिहाग, एक्सईएन, सब अर्बन पानीपत।
गांव निजामपुर में केबल बदलने पर ग्रामीणों ने रोष जताया था। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मैं स्वयं निजामपुर पहुंचा और लोगों को समझाया। बिजली निगम के जेई गांव में नहीं मिले। जेई शिकायत लेकर सदर थाने पहुंचे हैं। शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जगदीप दूहन, डीएसपी मुख्यालय।