फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NHAI will show the way to save the city from jam

पहले एनएचएआई बताएगा कैसे करेंगे काम, फिर शुरू होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
NHAI will show the way to save the city from jam
पानीपत। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले ढाई वर्ष से सांसद, विधायक और उपायुक्त प्रयासरत हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। एनएचएआई ने सरकार के आग्रह पर जीटी रोड के चौड़ीकरण और एलिवेटेड हाईवे पर दो कट खोलने पर सहमति जताते हुए टेंडर जारी कर दिया है, लेकिन इससे पहले एक बैठक और होगी। सांसद और विधायक के साथ इस बैठक में एनएचएआई को बताना होगा कि काम कैसे किया जाएगा, इसके बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि एनएचएआई और टेंडर लेने वाली कंपनी के साथ वार्ता में संतोषजनक काम के आश्वासन पर ही काम शुरू होगा। एनएचएआई को बताना होगा कि जीटी रोड चौड़ा करने के साथ ही नाले को शिफ्ट करने का काम किस तरह करेंगे। कब तक काम होगा। भविष्य में इस प्रोजेक्ट से शहर वासियों को परेशानी तो पेश नहीं आएगी। इसी सप्ताह बैठक होगी, जिसमें सांसद संजय भाटिया के साथ ही एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन

मलिक पेट्रोल पंप और खादी आश्रम के सामने खुलेंगे कट
एनएचएआई ने एजेंसियों से 16 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। ठेकेदार को छह महीने में प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। इस टेंडर के तहत पानीपत-दिल्ली लेन पर मलिक पेट्रोल पंप के पास कॉरिडोर से बाहर निकलने और दिल्ली-करनाल लेन पर खादी आश्रम के पास प्रवेश करने के लिए कट खोले जाएंगे। फ्लाईओवर के नीचे की सड़क चौड़ी की जाएगी। सड़क किनारे के नाले और बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो गलती पूर्व सरकार ने की, वह अब नहीं होगी
सांसद संजय भाटिया ने बजट पास कराया है। हमारा विजन शहर को जाम से निजात दिलाना है। हम वह गलती नहीं करेंगे जो पहले की सरकार ने की थी। पहले की सरकार ने बिना किसी सर्वे एवं जांच के फ्लाईओवर बना दिया। समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ गईं। अब जीटी रोड को चौड़ा करने एवं एलिवेटेड हाईवे पर कट खोलने के लिए टेंडर को लेकर बैठक होगी।
- प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed