फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NHAI has given four days to remove the encroachment.

Panipat News: एनएचएआई ने कब्जा हटाने के लिए दिया चार दिन का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
NHAI has given four days to remove the encroachment.
एनएएचआई पर कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद
समालखा। भापरा मोड स्थित एक अनाधिकृत दुकान पर शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ पंचायती राज राजकमल शर्मा पुलिस बल और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ पहुंचे। अनाधिकृत दुकान के मालिक की ओर से पहुंचे अधिवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि दुकान के मामले में कोर्ट में केस चला हुआ है, इसमें उपायुक्त, एनएचएआई और दुकान मालिक को पार्टी बनाया है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान के लिए करोड़ों रुपये देकर लाइसेंस लिया हुआ है। यह ठेका पिछले करीब चार साल से बना हुआ है। अब चार साल बाद इस पर कार्रवाई की जा रही है, इससे पहले प्रशासन द्वारा कार्रवाई के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारी ने बताया कि सड़क से अनाधिकृत दुकान की निशानदेही कर निशान लगाया है। दुकान मालिक को कब्जे को स्वयं हटाने के लिए चार दिन का समय दिया है। चार दिनों में कब्जा नहीं हटाया तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जो नुकसान होगा उसका जिम्मेदार दुकान मालिक स्वयं होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अनधिकृत कब्जा करने वालों को 26 नवंबर 2025 को प्राधिकरण के प्रशासक ने यह नोटिस जारी किया था। नोटिस को करीब दो माह होने बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed