फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-pnp

बूंदाबांदी के साथ बढ़ी ठंड, किसानों ने राहत की सांस

Sat, 13 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मौसम के एक साथ करवट लेते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। वहीं बूंदाबांदी गेहूं की फसल के फायदेमंद साबित होगी। बूंदाबांदी के चलते किसानों ने राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन में कुछ समय के लिए धूप खिली। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे पहले तापमान बढऩे के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई थी।
विज्ञापन


लगातार तापमान बढ़ने के चलते किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। अगर लगातार तापमान बढ़ता रहता तो गेहूं की फसल पर असर पड़ना सवभाविक था। लेकिन बूंदाबांदी के चलते तापमान में जहां गिरावट आई वहीं गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। कृषि अधिकारियों के अनुसार अगर लगातार अच्छी बारिश होती है तो गेहूं की फसल के वरदान साबित होगी।
विज्ञापन


किसान रहे संतर्क, बीमारी की आशंका
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार बूंदाबांदी के चलते खेतों में नमी बन गई है। वैसे तो बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही बारिश से नमी पैदा होगी जिससे पीला रतुआ नामक बीमारी लगने की आशंका है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर फसल में ऐसे लक्षण दिखाई दे तो विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान इसका करें छिड़काव
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर किसान को गेहूं की फसल में पीले रतुआ बीमारी है तो प्रति एकड़ 200एमएल प्रोपिकोनाजॉल दवाई का स्प्रे करे । इससे फसल को बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।


बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। अगर लगातार बारिश होती है तो इससे फसल को काफी फायदा होगा। लेकिन बारिश से नमी पैदा होगी इससे बीमारी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहेगी की जरूरत है। अगर फसल में बीमारी के कोई भी लक्षण दिखाई पड़े तो विभाग से संपर्क कर सकते है।
सुनील मान, एसडीओ, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed