फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-pnp

निजी एंबुलेंस ऑपरेटरों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, कटोरा लेकर मांगी भीख

Wed, 10 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Wed, 10 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट एंबुलेंस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए हाथ में कटोरे लेकर भीख मांगी। वहीं प्राइवेट एंबुलेंस न मिलने पर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवार के लोगों को मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाने को लेकर निजी व अपने वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मरीजों की परेशानी को जानकर भी अनजान बना रहा।
विज्ञापन


प्राइवेट एंबुलेंस ऑपरेटर मंगलवार को दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। प्राइवेट एंबुलेंस ऑपरेटरों ने ईएसआई गेट से अर्धनग्न होकर हाथ में कटोरे हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। ऑपरेटर जीटी रोड व बस स्टैंड से होकर लालबत्ती यू-टर्न से होकर लघु सचिवालय व स्काईलार्क से होकर वापस ईएसआई गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन


ऑपरेटरों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। न्यू कृष्णा राम राज्य संस्था के प्रधान अमरजीत मान ने बताया कि पानीपत में उनकी 40 से अधिक एंबुलेंस हड़ताल पर हैं। सरकार के नए फैसले के अनुसार एक एंबुलेंस को लेकर चलाने में करीब 70 हजार रुपये का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।  टैक्स बढ़ने से उनको अपनी रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे। सिर्फ हरियाणा ही एक ऐसा राज्य है जहां एंबुलेंसों पर टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एंबुलेंस हड़ताल पर होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। जब तक सरकार के द्वारा टैक्स में कमी नहीं होगी राज्य में निजी एंबुलेंस एसोसिएशन हड़ताल पर रहेगी। इस मौके पर कैलाश ग्रोवर, चमन लाल, कृष्ण लाल, अमरजीत मान,कपिल मल्हौत्रा, संदीप, सोनू, होशियार सिंह, रघबीर, सुनील कुमार, आजाद सिंह, प्रकाश,रामनिवास, नफे सिंह मौजूद रहे।


मरीजों को दिनभर उठानी पड़ी परेशानी
सिविल अस्पताल में अधिकारियों के सामने दिनभर मरीज व उनके परिजन परेशान रहे, लेकिन अधिकारियों ने उनको सहारा दने के  लिए एक भी कदम नहीं उठाया। सिविल अस्पताल में ऑटो व ई-रिक्शा चालक पहुंच गए। लोगों को प्राइवेट व दूसरे अस्पतालों में जाने के लिए इनका सहारा लेना पड़ा। वहीं कुछ लोग अपने मरीजों को उठाकर बस अड्डे तक पहुंचे और यहां से बसों में बैठाकर पीजीआई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed