फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-panipat

बीडीपीओ ने एक दिन में चला दीं दो-दो गाड़ियां

Wed, 09 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Wed, 09 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
समालखा खंड एवं पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। जुलाई-अगस्त, 2014 को कार्यकारी बीडीपीओ ने एक ही दिन में दो-दो सरकारी गाड़ी चलाईं और सरकार की परमिशन के बिना प्राइवेट ड्राइवर को वेतन भी दे दिया। इसका खुलासा गांव खोजकीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रमेश वशिष्ठ द्वारा मांगी गई सूचना में हुआ। उसने अब लोकायुक्त को शिकायत देकर गांव के विभिन्न कार्यों में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी में यह सब खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


वशिष्ठ ने लोकायुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव खोजकीपुर की जनसंख्या को लेकर सीडीपीओ द्वारा अलग-अलग जानकारी दी गई है। बीडीपीओ कार्यालय बापौली के कार्यालय से आरटीआई के तहत मिली जानकारी और निदेशक पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी अलग-अलग है, जबकि दोनों का पत्र क्रमांक और तिथि एक ही है।
विज्ञापन


आरोप है कि क इसमें भ्रष्टाचार की बू आती है। उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त 2014 के बीच में बापौली के तत्कालीन बीडीपीओ के पास समालखा का भी अतिरिक्त कार्यभार था। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार करते हुए एक ही दिन, एक ही समय में दोनों जगहों की गाड़ियों में उपस्थिति दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बापौली खंड में उन्होंने अपने अधीन एक चालक को भी बिना सरकार की अनुमति के रखा और उसका वेतन भी सरकार के खाते से दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता ने लोकायुक्त से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed