फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-panipat

बिना भूकंप हिल रहे मकान, लोगों में हड़कंप

Tue, 08 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 08 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड-22 स्थित बतरा कॉलोनी में बिना भूकंप के ही मकान हिल रहे हैं। किसी का पूरा मकान तो किसी की छत व लेंटर में कंपन आ रही है। कॉलोनी के लोगों में इसको लेकर हड़कंप मच हुआ है। लोगों का कहना है कि गत तीन-चार दिन से मकानों में कंपन तेज हुई है। स्थानीय निवासी इसको लेकर असमंजस की स्थिति में है। नगर निगम सहित अन्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


शहर के वार्ड-22 की बतरा कॉलोनी में गत कई दिन से मकानों भूकंप के झटकों की तरह हिल रहे हैं। लोग मकान की छतों व अंदर बैठकर इन झटकों को महसूस कर रहे हैं। सोमवार सुबह के वक्त फिर से झटके लगे और कॉलोनी के एक हिस्से में स्थित मकानों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को मकान गिरने तक का डर सताने लगा। कॉलोनीवासी यह सोच कर अचंभित हैं कि बिना भूकंप के ही मकान में कंपन किस तरह से आ रही है। ऐसे में उनके माथे पर चिंता छा गई  है।
विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिन से झटके
कॉलोनी वासियों के अनुसार गत दो-तीन दिन से दर्जनभर मकानों में झटके महसूस किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि मकानों में कुछ समय बाद झटके बंद हो जाते हैं और कुछ ही देर बाद फिर से मकान में कंपन महसूस होने लगती है। उन्होंने बताया कि किसी मकान में जमीन में कंपन है तो किसी मकान की दूसरी मंजिल में छज्जा हिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेवी फैक्टरी या फिर हाईवोल्टेज की तार कारण
बतरा कॉलोनी में मकानों में कंपन होने के कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह से मकान हिलना गंभीर मामला है। यह मकानों के आसपास किसी फैक्टरी में हेवी मशीन के चलने से हो सकता है। ऐसा नहीं है तो मकानों के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज के तारों से हो सकता है। यह कॉलोनी में कंपन का कारण माना जा सकता है। कॉलोनी में मकानों के ऊपर से हाईवोल्टेज की लाइन जा रही है। तकनीकी जानकारों के अनुसार बिजली अपने मैगनेट रेंज को फेंकती है और ऐसे में कंपन महसूस होता है।


आसपास पड़ोस में कोई मशीन भी नहीं चलती है। ऐसे में मकान अचानक हिलने के कारण लोगों में मकान गिरने का भय बना हुआ है। पिछले कई दिनों मकान हिलने के चलते कालोनी वासियों में अच्छा खासा हड़कंप मचा हुआ है।
भगतराम, कॉलोनीवासी

दो मंजिला मकान बना हुआ है। दूसरी मंजिल पर जोर जोर से छज्जा हिल रहा है। ऐसे में मकान ढहने का खतरा बना हुआ है। आसपास के दर्जन भर घरों में भी यही हाल है।
जयसिंह, कॉलोनीवासी

पिछले तीन चार दिनों से मकान का कुछ हिस्सा हिल रहा है जैसे भूकंप के समय होता है। लेकिन मकान में कहीं कहीं कंपन होने से लोग अचंभित है। किसी की समझ में नहीं आ रही है कि यह सब क्या हो रहा है।
महाबीर सिंह, कॉलोनीवासी

कई दिनों से मकान में कंपन पैदा हो रही है आसपास कोई फैक्ट्री भी नहीं है। कॉलोनी में दर्जनभर मकानों में यही स्थिति बनी हुई है। कुछ समय बाद कंपन बंद हो जाती है। चिंतित इस बात को लेकर हैं कि मकान का कुछ हिस्सा ही हिल रहा है।

रमेश नैन, कॉलोनीवासी

कॉलोनी के कई मकानों में कई दिन से कंपन है और हर कोई चिंतित है। निगम व अन्य अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया है।
प्रवेश नैन, पार्षद, वार्ड-22 नगर निगम पानीपत।

मेरी जानकारी में वार्ड-22 में मकान हिलने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो पार्षद से बात कर कॉलोनी का दौरा किया जाएगा। अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे।
अश्वनी मैंगी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed