फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-panipat

डिपोधारक मिट्टी के तेल की कालाबाजारी कर कमा रहे मुनाफा

Mon, 24 Aug 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Updated Mon, 24 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में डिपो धारक प्रशासन की मिलीभगत से गरीबों का राशन हजम कर मुनाफा कमा रहे है। डिपो धारक द्वारा मिट्टी के तेल (केरोसिन) में गड़बड़ी कर मोटे दाम पर बाजार में बेचकर अपने जेब गर्म कर रहे हैं और लाभ पात्रों को यह कहकर मना कर दिया जाता है कि तेल पीछे से नहीं आया है।
विज्ञापन


यह शिकायत अमर भवन चौक निवासी पंकज ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री कर्णदेव कंबोज को दी और जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वार्ड-23 में डिपो धारक ने करीब दस ड्रम मिट्टी के तेल के छुपाकर रखे हुए है। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि डिपो शिफ्ट किया जा रहा है इस वजह से तेल के ड्रम यहां पर रखे गए है। जबकि आरोप है कि यह अवैध तरीके से काम हो रहा है।
विज्ञापन


वार्ड 28 व 16 में बिना सीएफडी-7 फार्म भरे ही दे दिया नया डिपो
आरोप है कि बिना सीएफडी-7 फार्म भरे ही नया राशन डिपो वितरित कर दिया गया। संबंधित विभाग द्वारा डिपो धारक की नई दुकान पर 26 जुलाई 2015 को मिट्टी तेल भेज दिया। जबकि डिपो धारक को परमिशन 31 जुलाई 2015 को दी गई तो फिर पहले नई दुकान पर बिना परमिशन के मिट्टी तेल कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की हो गहनता से जांच
शिकायतकर्ता ने डिपोधारक व संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गहनता से जांच करने की मांग कि है। उन्होंने कहा कि डिपोधारक संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed