फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news 35 corona cases arrived in the city

शहर में 35 नए कोरोना केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
news 35 corona cases arrived in the city
जिले में अब मरीजों का ईलाज करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ही कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब तक छह डॉक्टर समेत 12 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वीरवार को एक निजी अस्पताल के दो डॉक्टर समेत 6 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा नगर निगम का एक्सईएन भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल नगर निगम के कुछ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। नगर निगम से 12 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को कोरोना के 35 नए रोगी सामने आए हैं। इन सबको आइसोलेट कर इनके संपर्क में आने वाले लगभग 110 लोगों को क्वारंटीन कर इनके सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 803 हो चुकी है। 11 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। वीरवार को 11 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक में अधिक गहराया खतरा अब तक मिले 736 केस
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 736 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 20 दिन से हर रोज औसतन 35 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 803 मामले सामने आ चुके हैं। 408 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 384 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 11 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। वीरवार को लोग कोरोना को 11 लोग हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा-
अनलॉक-1 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 803 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले वीरवार को कोरोना पॉजिटिव
पॉजिटिव केसों में शिव मंदिर भापरा समालखा के पास 1,विकास नगर से 2,काशिगिरी मंदिर से 1,पाथरी गांव से 1,शिव नगर से 1,भीमगौडा चौक से 4, सेठी चौक से 1,रेलवे कॉलोनी समालखा से 1,जोशी गांव से 1,छाजपुर कलां से 1, संजय कॉलोनी से 1,वार्ड नंबर11 से 1,सेक्टर 12 से 1,आठ मरला से 1,सुखदेव नगर से 3,कच्चा कैंप से 1,वार्ड नंबर आठ से 1,महावीर कॉलोनी से 1,कुलदीप नगर से 1,भाटिया कॉलोनी से 1,पप्पू कॉलोनी से 1,गंगाराम कॉलोनी से 3,अर्जुन नगर से 1,रामस्वरूप चौक से 1 और बत्रा कॉलोनी से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

नए 35 केस आए हैं, 11 लोग ठीक होकर घर लौटे- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिलो में कोविड-19 के कुल 16017 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 14383 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। वीरवार को भी इनमे से 330 सैंपल भेजे गए हैं। वीरवार को 352 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 840 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 803 केसों में 384 केस एक्टिव हो गए हैं, 408 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं। वीरवार को 35 नए केस आए हैं। 11 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed