फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances in Ujha village

Panipat News: उझा में नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances in Ujha village
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र में उझा गांव के पास डेरे में रह रही नव विवाहिता की शादी के सवा चार महीने में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके गले पर निशान मिले हैं। जिस कारण परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया है। शोंधापुर गांंव बृजपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी साली कुसुम (19) निवासी बरेली का विवाह तीन फरवरी को बदायूं जिले के कुनिया प्रसिद्धपुर गांव के सुभाष के साथ हुआ था। सुभाष पानीपत के सेक्टर 29 में स्थित एक फैक्टरी में ऑपरेटर है और परिवार के साथ उझा गांव में एक डेरे पर रहता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सुभाष ने उसे फोन कर बताया कि कुसुम की तबीयत खराब है। जिसके बाद वह तुरंत ही उनके घर पर पहुंचा। जहां पर कुसुम का शव पड़ा था। कुसुम के गले पर निशान होने पर इसकी सूचना उसके परिजनों को थी। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज खानपुर में कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed