{"_id":"60ef38818ebc3ebf4a338b65","slug":"new-york-england-and-other-countries-adopted-the-ladli-birth-anniversary-which-started-from-panipat-panipat-news-knl764997142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से शुरू हुआ लाडली जन्मोत्सव को न्यू योर्क,इंगलैंड समेत अन्य देशों ने अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत से शुरू हुआ लाडली जन्मोत्सव को न्यू योर्क,इंगलैंड समेत अन्य देशों ने अपनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज गिरी
पानीपत। पानीपत की धरा से शुरू हुए लाडली जन्मोत्सव को न्यूयॉर्क, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका समेत अन्य देश भी अपना रहे हैं। महज तीन साल में यह अभियान विदेशों तक पहुंच गया है। माता-पिता अपनी बेटियों के साथ सेल्फी लेकर पानीपत के अध्यापकों को भेज रहे हैं।
नवोदय क्रांति परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की तरह ही इस अभियान को शुरू किया। जिसका उद्देश्य बेटियों को समाज में बराबरी की पहचान दिलाना है। लाडली जन्मोत्सव को हर तिमाही मनाया जाता है। इस अभियान की शुरुआत नवंबर 2018 में राजकीय स्कूल में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापक बोधराज श्योराण और दिनेश कुमार वर्मा ने की थी। जिसमें नवोदय क्रांति परिवार के फाउंडर संदीप ढिल्लो ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
अप्रैल 2020 में कोरोना की पहली लहर को देखते हुए लाडली जन्मोत्सव को ऑनलाइन मनाया गया। जिसमें पिता को अपनी बेटी का जन्मोत्सव मनाकर उसके साथ सेल्फी खींचकर भेजनी थी। सेल्फी विद लाडली का टाइटल भी मेरी बेटी मेरा अभिमान रखा गया। ताकि समाज से बेटी न पैदा करने जैसी सोच को दूर किया जा सके। पहली बार शुरू करने पर ही यह अभियान पूरे देश में फैल गया। जिसमें राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों से बेटी के साथ सेल्फी आई। संवाद
विज्ञापन
17 जुलाई को मनाएंगे लाडली जन्मोत्सव
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद लगभग छह महीने बाद 17 जुलाई को कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए 5 से 6 बेटियों द्वारा केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनवाया जाएगा व उपहार दिए जाएंगे। जिसमें लाडली जन्मोत्सव हरियाणा की ब्रांड अंबेस्डर पार्षद कोमल सैनी, नवोदय क्रांति परिवार के संस्थापक संदीप ढिल्लो मौजूद रहेंगे। इसके बाद अक्तूबर में अगला लाडली जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
पानीपत के अध्यापकों द्वारा बेटियों को बढ़ावा देने व गर्व कराने को लेकर लाडली जन्मोत्सव अनोखा अभियान है। जिसमें हरियाणा के साथ साथ विदेशों से भी लोग भाग ले रहे हैं और अपनी बेटियों का जन्मदिन मनाकर उनके साथ सेल्फी भेज रहे हैं। मुहिम को आगे भी इसी तरह चलाया जाएगा।
-संदीप ढिल्लो, फाउंडर व संस्थापक नवोदय क्रांति परिवार
नवोदय क्रांति व सरकारी अध्यापकों द्वारा चलाई गई पहल इतनी आगे जाएगी सोचा भी नहीं था। अब तीन साल में देश के साथ साथ विदेशों में भी लाडली जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें अमेरिका के सत्यमेव जयते के फाउंडर ओम वर्मा भी अपनी बेटी के साथ सेल्फी भेज रहे हैं।
-बोधराज श्योराण, जेबीटी शिक्षक