फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New ward demarcation changed the boundaries of old wards.

Panipat News: नई वार्डबंदी ने बदल दी पुराने वार्डों की सीमाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
New ward demarcation changed the boundaries of old wards.
पानीपत। नगर निगम की एडहॉक कमेटी की ओर से मंजूर की नई वार्डबंदी में सभी पुराने 26 वार्डों की सीमाओं को तो बदल ही दिया है साथ में दो वार्डों को अतिरिक्त भी बनाया गया है। अब 28 वार्ड जरूर हो गए हैं लेकिन सभी की सीमाएं बदल चुकी हैं। एक एक वार्ड को बनाने के लिए चार से पांच वार्डों की सीमाओं को काट कर जोड़ा गया है। इनमें कुछ में कम बदलाव हुए हैं तो कुछ का नाम से लेकर पूरा प्रारूप ही बदला चुका है।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के मुख्य बदलावों में वार्ड एक वार्ड एक ही रहेगा। इसमें कुछ एरिया काटकर वार्ड 28 में जोड़ा गया है लेकिन किसी दूसरे वार्ड का एरिया इसमें नहीं जोड़ा गया। पुराना वार्ड 17 को अब नए वार्ड 19 का नाम मिला है और वार्ड 19 का नया नाम वार्ड 23 होगा। हालांकि इनके एरिया में दूसरे की अपेक्षा कम काट छांट हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा जोड़तोड़ वार्ड 02, 03, 04, 06, 08, 10, 11, 12, 13, 14 16, 22, 24 में किया गया है। वहीं, पुराने वार्ड नंबर 1, 24, 25 और 26 की सीमाओं को काटकर नया वार्ड 27 और 28 बनाया गया है।
विज्ञापन

नए वार्डों में अब सबसे ज्यादा वोटर वार्ड 10 में 18280 हैं जबकि सबसे कम वोटर वार्ड 25 में 8943 हैं। जनसंख्या की हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा जनसंख्या वार्ड सात में 29958 हैं और सबसे कम वार्ड नौ में 20068 है। नई वार्डबंदी को इस तरीके से तैयार किया गया है कि अब ये निवर्तमान पार्षदों की समझ से भी बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed