फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New tender of 20.42 crores for drinking water supply, the corporation suppressed the mess of two old tenders

Panipat News: जजपा ने पानीपत में खेला जाट कार्ड, सुरेंद्र धौला को बनाया प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
New tender of 20.42 crores for drinking water supply, the corporation suppressed the mess of two old tenders
पानीपत। जननायक जनता पार्टी ने 2024 के चुनाव से पहले ही पानीपत का जिलाध्यक्ष बदल दिया। यहां सुरेंद्र सुरेंद्र धौला को प्रधान बनाया गया है। जानकारों की मानें तो पार्टी ने इस बार जिले में बड़े बदलाव की उम्मीद के साथ जाट कार्ड खेला है। इससे पहले सुरेश काला प्रधान थे। वे रोड़ समाज से ताल्लुक रखते थे। उनको प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। जजपा ने सोमवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। पानीपत में जिलाध्यक्ष के बदलाव की पहले से ही अटकलें चल रही थीं। अब इन पर विराम लग गया है। सुरेंद्र धौला ने जिम्मेदारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला का आभार जताया है। जजपा के प्रदेश सचिव देवेंद्र कादियान ने जिलाध्यक्ष बनने पर धौला को शुभकामनाएं दी। कहा कि पार्टी की नीतियों व गठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र धौला मूल रूप से इसराना के हैं। वह पिछली बार सरपंच भी रहे हैं। धौला शुरू से चौटाला परिवार से जुड़े रहे हैं। इससे पूर्व इनेलो के हलका और युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इनेलो से जजपा के अलग होने पर दुष्यंत चौटाला के साथ चले गए थे। उन्हें पहले युवा जिलाध्यक्ष और फिर जननायक सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। उनके पास अब इसराना हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। यह हलका पहले से ही आरक्षित है। सुरेंद्र धौला हलके के साथ जिला और प्रदेश की पार्टी से संबंधित गतिविधियों में आगे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed