{"_id":"65cd441ffcad6291620cc614","slug":"new-pipeline-will-be-laid-permanently-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113709-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कराई सफाई, स्थायी तौर पर बिछेगी नए सिरे से नई पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कराई सफाई, स्थायी तौर पर बिछेगी नए सिरे से नई पाइपलाइन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 22 की बतरा कॉलोनी की ठप सीवर निकासी की व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम ने अस्थायी और स्थायी तौर पर समाधान का प्रयास शुरू कर दिया है। अस्थायी तौर पर ब्लॉक सीवरेज सिस्टम को खोलने के लिए निगम ने मैनपावर और मशीनें लगा दी हैं। वहीं सालों पुरानी इस समस्या का समाधान करने के लिए यहां नए सिरे से सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए शहरी विधायक ने करीब सवा दो करोड़ रुपये मंजूर करवाए हैं। इस बजट में सीवर लाइन के साथ बरसाती नाले भी बनाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस समस्या से परेशान होकर सोमवार को बतरा कॉलोनी के लोग निगम कार्यालय में पहुंचे थे। यहां अधिकारियों के न मिलने से परेशान लोगों ने गंदे पानी के पास खड़े होकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि ये समस्या हर माह उन्हें परेशान कर रही है। जिसका अधिकारी स्थायी तौर पर समाधान नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम तक जारी किया था कि अगर बुधवार तक समाधान नहीं हुआ तो वे वीरवार को निगम और निगम अधिकारियों के आवास पर धरना देंकर प्रदर्शन करेंगे।
इस समाचार को अमर उजाला ने अपने 13 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने सीवर खोलने की एक टीम मौके पर भेजी और सफाई का काम शुरू कराया। अधिकारियों ने कहा कि वे ब्लाॅक लाइन को पूरी तरह से बदलेंगे। इसके लिए अनुमानित बजट और टेंडर तैयार किया जा रहा है। यहीं इसका स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
कभी मिलते हैं सीवर लाइन में गीजर तो कभी ईंट पत्थर
बतरा कॉलोनी की सीवर लाइन बिना लेवल के गलत ढंग से बिछाई गई है। जिसकी वजह से यहां की निकासी बार बार ठप हो जाती है। वहीं, कई बार यहां के स्थानीय लोग भी सीवर लाइन में मैनहोल के जरिए कूड़ा कर्कट डाल देते हैं। पिछली बार निगम ने सीवर लाइन के मैन होल से एक गीजर तक निकाला था। वहीं, दूसरी जगह पर तीन मैन होल से दो ट्राली कूड़ा निकाला था।
वर्जन:
फिलहाल के लिए ब्लॉक लाइन की सफाई शुरू करा दी गई है। जल्द ही इस पूरी लाइन को बदलने का काम किया जाएगा। यही इसका स्थायी समाधान होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
अर्पित बुधवार, एसडीओ, नगर निगम।