{"_id":"6a6e70875ad5cfbc9b01fab4","slug":"new-initiative-launched-against-child-trafficking-panipat-news-c-244-1-pnp1007-161664-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया नई पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया नई पहल शुरू
Sun, 02 Aug 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करती मंत्री सावित्री ठाकुर व अन्य। स्रोत : संगठन
पानीपत। जिले में बच्चों के संरक्षण के लिए चल रहे गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर नई दिल्ली में नेशनल कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड ट्रैफिकिंग की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रहीं।
संगठन के कार्यकारी अधिकारी सुरिंदर सिंह मान ने कहा कि सरकार, प्रशासन व आम नागरिकों के सहयोग से वे जिले से ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं। ट्रैफिकिंग रोकने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ ट्रैफिकरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शनिवार को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के देश के 782 जिलों से आए सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों के चार दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श इंश्योरिंग ए चाइल्ड राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रास्पेरिटी में लिया गया। यह कैंपेन 2030 तक चलाया जाएगा। संवाद

![]()