फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New identity cards will be issued for railway employees

Panipat News: रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों के बनेंगे नए पहचान पत्र

Sun, 18 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
New identity cards will be issued for railway employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे अपने लाखों नियमित कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग (कॉन्ट्रेक्ट) पर काम करने वाले सेवा प्रदाताओं के लिए एक नया और सुरक्षा युक्त पहचान पत्र देगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में शुक्रवार को सभी जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट और प्रशिक्षण संस्थानों को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पूरे देश में रेलवे कर्मचारियों की पहचान में एकरूपता और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को जारी किए गए निर्देशों को फिलहाल रोक दिया गया था, लेकिन अब नई समीक्षा के बाद प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है। बोर्ड ने क्रिस (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स) के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी पीसीपीओ को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों का डेटा एचआरएमएस पोर्टल पर प्राथमिकता के आधार पर अपडेट किया जाए। इसमें कर्मचारी का पदनाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर और नवीनतम फोटो देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को भी मिलेगा नया कार्ड
रेलवे में कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी अलग प्रारूप में पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि एक बार डेटा अपडेट और नए फॉर्मेट को अंतिम रूप देने के बाद कार्ड की छपाई और वितरण के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। रेलवे का लक्ष्य है कि सभी स्तरों पर पहचान पत्र एक जैसे हों, ताकि स्टेशनों और संवेदनशील रेल परिसरों में सुरक्षा जांच को और अधिक पुख्ता बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं। इसकी जानकारी प्रत्येक विभागीय अधिकारी को दे दी गई है ताकि वो कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट कर सकें।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed