फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   New apprentice portal will start from May 1

एक मई से शुरू होगा नया प्रशिक्षु पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
New apprentice portal will start from May 1
पानीपत। भारत सरकार की ओर से आईटीआई पास युवाओं के लिए बनाया गया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिप.जीओवी.इन 30 अप्रैल को बंद होगा और एक मई से नया प्रशिक्षु पोर्टल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकार ने नया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिप इंडिया.जीओवी.इन लांच कर दिया गया है। ऐसे में सभी अधिकारियों को उनके कार्यालय में कार्य का प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल से पहले उनका प्रमाण पत्र डाउनलोड करवा कर सौंपना है।
विज्ञापन

किसी प्रशिक्षु ने अपना कार्य अनुभव का सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं किया है तो वह 30 अप्रैल से पहले डाउनलोड कर सकता है।
प्राचार्य ने बताया कि अधिकारी पुराने पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा संबंधी और अन्य अधूरा रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि के बाद भी अगर किसी विभाग का रिकॉर्ड अधूरा रहता है तो उसके लिए विभाग खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed