फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   new 21 cases of corona infection

कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
new 21 cases of corona infection
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 21 और केस सामने आ गए हैं। बीते दिन में कोरोना के 147 मामले सामने आ चुके हैं, यानि रोज औसतन 21 नए केस सामने आ रहे हैं। जबकि दो दिन में औसतन चार लोग कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में हर रोज कोरोना के मरीजों के पॉजिटिव मिलने के पीछे का कारण डॉक्टर सामूहिक संक्रमण बता रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो बीते सात दिन में 120 लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आए संक्रमितों को सिविल अस्पताल और एनसी कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले 100 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। उनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। वहीं दूसरी ओर कोर्ट में वीरवार को दो वकील भी कोरोना के संक्रमित मिले हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को वकीलों के चैंबर बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 367 हो गई है। इनमें से 175 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 185 हो गई है। अब तक सात लोग कोरोना से जंग हारे हैं। इनमें एक 20 साल की युवती भी थी।
विज्ञापन

अनलॉक के बाद आए 307 केस-
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 307 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन 10 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 367 मामले सामने आ चुके हैं। 175 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 185 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 7 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। शुक्रवार को 7 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित
जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने कोविड-19 के तहत कमेटी की सिफारिश पर न्यू रमेश नगर में सुरेंद्र सिंह मान मकान नंबर 777/8 से लेकर भीम सिंह पुत्र मौजी राम मकान नंबर 767/8 तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मॉडल टाउन नजदीक शिवाजी स्टेडियम में बनारसी लाल(डीएसपी) के मकान से लेकर सुलेख डिडवाड़ा, शिव इंटरप्राइजेज तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हुडा सेक्टर 12 एचएसवीपी में गुलशन मकान नंबर 1151 के मकान से लेकर जी. बावा पुत्र पी.एस.बावा मकान नंबर 1159 तक कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ है। वार्ड नंबर 2 मोती राम कालोनी में आशीष पुत्र बिट्टु के मकान से लेकर सांवर पुत्र इमरान के मकान तक, जनक गार्डन कच्चा कैंप में इमरान हेयर सैलून से लेकर भीमसैन पुत्र संतराम के मकान तक, देवनगर नजदीक रंगमंच में राजकुमार पुत्र रामदिता के मकान से लेकर विनोद कुमार पुत्र ताराचंद के मकान तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सेक्टर 11 एचएसवीपी में राकेश कुमार पुत्र लेचा राम मकान नंबर 1845 के मकान से लेकर नंदलाल मकान नंबर 1855 तक घोषित किया गया है। गांव सिवाह नजदीक डाकघर में सतबीर पुत्र मौजी राम के मकान से लेकर बिजेंद्र पुत्र प्यारेलाल के मकान तक कोरोना वायरस के केस पॉजिटिव मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। अगले आदेशों तक इस क्षेत्र में हर तरह की गतिविधियां बंद रहेगी और इन क्षेत्रों के निवासियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जाएगा।
शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को जिला में 21 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नौल्था की 60 साल की महिला,सेक्टर 24 के 33 व 32 साल का पुरुष और 32 साल की महिला, मॉडल टाउन की 55 साल की महिला,सेक्टर 13 के 50 वर्षीय व 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 12 निवासी 86 व 63 साल की महिला, करहंस गांव के 36 साल के पुरुष, बसंत नगर की 18 साल की युवती, पटेल नगर निवासी 14 साल की किशोरी, 33 साल की महिला और 6 साल के बच्चा, छाबड़ा स्वीट्स के नजदीक 39 साल का पुरुष, मॉडल टाऊन निवासी 37 साल का पुरुष, राज नगर निवासी 24 साल की युवती, किशनपुरा निवासी 20 साल की युवती, बापौली के 65 साल के पुरुष, सेक्टर 13-17 निवासी 54 साल के पुरुष और 52 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

21 नए केस मिले हैं, 4 डिस्चार्ज हुए हैं- डॉ. वर्मा
कोरोना के 4 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें मॉडल टाउन के 47 वर्षीय पुरुष,22 साल का युवक, 44 साल की महिला और 12 साल की युवती को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला में कोविड-19 के कुल 11436 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 10392 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 390 सैंपल भेजे गए हैं। 686 सैंपल के परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 367 केसों में 185 केस एक्टिव रह गए हैं और 175 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed