{"_id":"b79abd4c86839fafa4a9b7aaffdc9b19","slug":"nephew-shake-down-and-sprung-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मामा एेसा भांजे को जमीन पर पटक ख्ाुद कुएं में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मामा एेसा भांजे को जमीन पर पटक ख्ाुद कुएं में कूदा
कैथ्ाल
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल के हलके गुहला चीका में नशे की आदत के चलते मानसिक रूप से परेशान एक युवक शनिवार सुबह अपने दो साल के भांजे को जमीन पर पटकते हुए घायल कर दिया।
बाद में युवक ने खुद को चाकू से घायल करते हुए कुएं में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से निकाल लिया गया। घायल बच्चे को पटियाला रेफर किया गया है। वहीं युवक को कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तरप्रदेश निवासी बबलू मिश्रा जोकि चीका के वार्ड नंबर तीन में रह रहा था। बीते कुछ समय से नशे की लत के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश से उसकी बहन इसका इलाज करवाने के लिए चीका अपने दो वर्षीय बेटे के साथ आई थी। सुबह एकाएक ही बबलू ने अपने भांजे को उठाकर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया।
इससे बच्चा अपनी सुध बुध खो बैठा व गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ बच्चे को तुरंत चीका के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया गया।
इसी बीच घटना के बाद बबलू मिश्रा ने खुद पर चाकू से वार कर पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियाें की टीम में से फायर ऑफिसर रामकरण शर्मा ने रस्से के सहारे कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला।
बाद में आरोपी बबलू मिश्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए कैथल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लोगाें के बयान दर्ज कर घटना का पूरा ब्योरा इकट्ठा करने में जुटी हुई थी।
थाना चीका प्रभारी कश्मीर सिंह के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है कि घटना किन हालात में हुई।