{"_id":"6508bbfd242a65594506bfaa","slug":"nephew-died-in-an-accident-in-front-of-his-uncle-panipat-news-c-244-1-pnp1003-6117-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चाचा के सामने भतीजे की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चाचा के सामने भतीजे की हादसे में गई जान
Tue, 19 Sep 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। एनएफएल नाके के पास महराणा गांव के मोड़ पर कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की उसके चाचा के सामने मौत हो गई। मृतक परिवार के इकलौता बेटा था। आरोपी कैंटर चालक यहां कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वो मूल रूप से गांव पलहेड़ी के रहने वाले हैं और कई साल से एनएफएल टाउनशिप में किराए पर रहते हैं। उसका भतीजा आयुष (20) उनके पास ही रहता था। आयुष के पिता वीरेंद्र की 13 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। आयुष की मां सुदेश व बहन नीलम गांव में ही रहती है।
आयुष जमेटो कंपनी में डिलीवरी ब्वाय के तौर पर काम करता था। रविवार सुबह आयुष काम पर गया था। दोपहर को आयुष ने उसे कॉल कर महराणा मोड़ पर बुलाया था। इस पर वह दोपहर दो बजे आयुष का महराणा गांव के मोड़ पर इंतजार कर रहा था। जैसे ही आयुष एनएफएल रोड से महराणा मोड़ की ओर मुड़ा तो सामने से आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कैंटर चालक वहां से फरार हो गया। ने आयुष को सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।