फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nepali youth injured in collision between two bikes dies

Panipat News: दो बाइकों की टक्कर में घायल नेपाली युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Nepali youth injured in collision between two bikes dies
मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र में जोशी गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में घायल नेपाली युवक की मौत हो गई। मृतक जोशी मांग में एक मुर्गी फॉर्म पर काम करता था। फॉर्म के मालिक की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मतलौडा क्षेत्र के जोशी गांव के विक्रम मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव मुर्गी फॉर्म है। जहां पर नेपाल मोरइग जिला के टकुआ गांव निवासी महेश कुमार सरदार लेबर का काम करता था। शनिवार को वह मोटरसाइकिल से जोशी गांव की ओर जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसके पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही फॉर्म के मालिक विक्रम की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed