फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nepali youth injured in collision between two bikes dies

Panipat News: विधायक ने अफसर...साहब ने ठेकेदार से कहा...फिर भी नहीं बनी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
Nepali youth injured in collision between two bikes dies
समालखा। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना के निर्देशों को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। तभी तो 72 घंटे के आश्वासन तो छोड़िए सात दिन बीत जाने के बाद भी मनाना फाटक सड़क नहीं बन सकी।
विज्ञापन

अब भी वहां धूल उड़ रही है। आरयूबी के भीतर लोहे के सरिये निकले हुए हैं। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर समालखा के नारायणा रोड पर फाटक नं 43 पर रेलवे द्वारा हाल ही में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे मनाना गांव सहित कई गांवों व कॉलोनियों का शहर से सीधा संपर्क कट गया है। फाटक बंद होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी भी दोगुनी हो गई। वहीं पिछले 4 वर्ष से मनाना फाटक नं 44 पर बीएड कॉलेज के पास आरओबी व आरयूबी का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अब भी अधूरा है।
विज्ञापन

अंडरपास चालू करवाने की मांग को लेकर गांव मनाना के दर्जनों लोगों ने 12 मई को विधायक मनमोहन भड़ाना से मिलकर अपनी समस्या रखी तो विधायक ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को फोन कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने विधायक को शीघ्र ही अंडरपास को चालू करवाने का भरोसा दिया था। अधिकारी ने विधायक को 72 घंटे के अंदर मनाना जाने के लिए पक्का रास्ता बनाने का आश्वासन भी दिया था। इस संदर्भ में जब पीडब्ल्यूडी समालखा के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया से बात की तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार को रास्ता बनाने के लिए बोला था। वह स्वयं मौका मुआयना करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed