फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbors attacked the couple with a sword

पानीपत: मामूली कहासुनी के चलते पड़ोसियों ने दंपती पर किया तलवार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Neighbors attacked the couple with a sword
पानीपत। जावा कॉलोनी में मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसियों ने दंपती पर तलवार और सरिये से हमला कर दिया। बचाने आए देवर के साथ भी मारपीट की। घर पर पथराव किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत नगर जावा कॉलोनी निवासी मुन्नी ने बताया कि सात अगस्त को रात 10 बजे पड़ोसी खालिक मास्टर और उसकी पत्नी सहरनिशा उनके घर में जबरदस्ती घुस आए। उनके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह चले गए। कुछ देर बाद आरोपी दंपती अपने बेटे बबलू नटवा, रिश्तेदार सद्दाम समेत 15 लोग आए। जिन्होंने डंडे, सरिये और तलवार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पति नसीम, देवर और भतीजे को पीटना शुरू कर दिया। वह बीच-बचाव करने आई तो सद्दाम ने उसके सिर में सरिया मारा। देवर के सिर, बाजू और पैर पर हमला किया। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने मकान के बाहर खड़ी बाइक तोड़ दी। घर पर पथराव किया। मौके पर भीड़ जमा होते देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed