फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbor raped seven year old girl

पड़ोसी ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped seven year old girl
बापौली। बापौली खंड के एक गांव में पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया। उसका मुंह दबाकर आरोपी उसे गांव के तालाब के किनारे झाड़ियों में ले गया। जहां बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

बच्ची बेहोश हो गई तो आरोपी उसको मरा समझकर वहां से भाग गया। खेलते हुए एक बच्चे को बच्ची बेहोश मिली। लोग बच्ची को लेकर घर आए। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया। बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चला और आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बेटी आठ साल की है। उसकी बेटी शनिवार को स्कूल से आई थी। वह खेत में काम करने चला गया था। जब शाम को घर आया तो उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ थी। पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसकी बेटी तालाब के किनारे झाड़ियों में बेसुध मिली है। उसके कपड़े भी फटे हुए थे और वह खून से लथपथ हालत में थी। उसने बेटी से पूछा तो उसके बताया कि पड़ोसी राजेश उर्फ डेला उसका मुंह दबाकर उठा ले गया था। तालाब के किनारे झाड़ियों में उसके साथ गलत काम किया। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की । आरोपी राजेश शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चियों को शिकार बनाने वाले परिचित ही-
पानीपत में पिछले दो साल में बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के छह मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में परिचित ही शामिल थे। तीन मामलों में पड़ोसी थे। इनमें से चार बच्चियों की हत्या भी कर दी गई।

- दिवाली पर भी सात साल की बच्ची के साथ हुई थी दरिंदगी-
दिवाली की रात छह साल की बच्ची को उसके पड़ोसी ने अगवा कर लिया था। मानव बलि देने के लिए बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी उसी की पेंट से गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया था।
वर्जन:
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- प्रह्लाद सिंह, प्रभारी बापौली पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed