फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Negligence... The team arrived at 5 pm instead of 11 am to mark the spot.

Panipat News: लापरवाही...सुबह 11 बजे के बजाय शाम 5 बजे निशानदेही करने पहुंची टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Negligence... The team arrived at 5 pm instead of 11 am to mark the spot.
समालखा। स्थानीय प्रशासन की विवादित फिरनी की निशानदेही के लिए बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुबह 11 बजे का समय दिया। लोग इसके लिए अपने काम छोड़कर इंतजार करते रहे। अधिकारी शाम को पांच बजे पहुंचे। महिलाओं ने टीम का विरोध कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत किया। इसके बाद शुरू किया गया निशानदेही का काम पूरा नहीं हो पाया। टीम अब बुधवार को फिर जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार व नायब तहसीलदार की अगुवाई में शाम पांच बजे के बाद निशानदेही का काम शुरू हुआ। दो घंटे की मशक्कत के बाद राजस्व विभाग की टीम को अंधेरा होने के कारण निशानदेही के लिए सही निशान नहीं मिला। करीब सात बजे प्रशासन बुधवार को फिर से निशानदेही करने की बात कह कर वापस लौट गया। इसी फिरनी की दो साल पहले भी निशानदेही हो चुकी है। समालखा निवासी परसराम पिछले दो तीन साल से फिरनी की निशानदेही के लिए समालखा से लेकर चंडीगढ़ तक प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। परसराम की शिकायत पर साल 2023 में फिरनी की पैमाइश व निशानदेही की गई थी। इसकी रिपोर्ट आज तक समालखा नपा द्वारा उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी। जिस पर किसान परसराम चंडीगढ़ सीएमओ कार्यालय पहुंचे और फिरनी की निशानदेही कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

हरियाणा राजस्व विभाग के निदेशक ने उपायुक्त को निशानदेही के आदेश दिए। कि 27 फीट चौड़ी फिरनी कब्जों के कारण कई जगह पर संकुचित हो गई है। आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों ने फिरनी की निशानदेही के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया। समालखा के नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र की अगुवाई में राजस्व विभाग के कानूनगो अनूप सिंह व पुलिस बल के साथ शाम करीब पांच बजे बिजली पावर के पास पहुंचे तो निशानदेही की खबर सुनकर कुछ महिलाएं पहुंची। महिला स्नेहलता ने शाम पांच बजे के बाद निशानदेही के लिए आए प्रशासन का विरोध किया। कुछ ही देर में मौके पर एसडीएम अमित कुमार भी पहुंचे ओर उन्होंने स्थिति को भांपते हुए महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया और निशानदेही का काम शुरू कराया। कुछ ही देर में अंधेरा हो गया जिससे निशानदेही के लिए पत्थर के निशान ठीक से नहीं मिल सके। करीब दो घंटे के बाद बुधवार को दोबारा से निशानदेही करने की बात कह कर प्रशासन वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र ने बताया कि कानूनगो अनूप की अगुवाई में राजस्व विभाग के कर्मचारी दिन में आए थे। विरोध के कारण लौट आए। अब बुधवार को फिर से निशानदेही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed