{"_id":"65b835f8160e464922088368","slug":"negligence-of-officials-is-costing-innocent-lives-panipat-news-c-244-1-pnp1004-112843-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अधिकारियों की लापरवाही लील रही मासूम जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अधिकारियों की लापरवाही लील रही मासूम जिंदगियां
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही अब तक कई जिंदगियां लील चुकी है। जाटल रोड पर करंट लगने से हुई युवक की मौत भी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुई है। बिजली निगम के कर्मचारियों ने कई माह पहले इस 11 केवी की लाइन को बदलवाने की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दी थी। इस लाइन के करीब 900 मीटर एरिया को डेंजर जोन बताया था। इसके बाद भी ये लाइन बदली नहीं जा सकी। जिसकी वजह से एक बार फिर यहां हादसा हुआ। जिसमें एक नौजवान युवक की जान चली गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
इससे पहले भी यहां एक कबाड़ का काम करने वाला अधेड़ भी अपनी जान गवां चुका है। जाटल रोड मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि करीब आठ माह पहले इसी इमारत के दूसरे भाग में वह हादसा हुआ था। जिस समय कबाड़ का काम करने वाला छत से कुछ वेस्ट चीजों को उतार रहा था वह 11 केवी की लाइन के संपर्क में आ गया और दूसरी मंजिल से ही धड़ाम से नीचे जमीन पर गिरा। उसकी भी मौत हो गई थी। उससे काफी समय पहले एक अन्य युवक भी इसी लाइन की चपेट में आया था। जिसने अपने हाथ पैर गवां दिए थे।
बॉक्स
अब 200 मीटर की बदलेंगे लाइन
जाटल रोड मार्केट के दुकानदार सोमवार को जब बिजली निगम के खिलाफ विरोध जताने लगे तो मौके पर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता समेत एसडीओ, जेई समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और इस 11 केवी लाइन की जगह इन्सुलेटेड आर्म्ड एक्सएलपी यानी रबर वाली एचटी लाइन बिछाने का फैसला लिया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे से लेकर संजय चौक तक लाइन को बदला जाना है। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि ये एरिया डेंजर जोन में है। इसे लेकर वे पहले भी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप चुके हैं लेकिन आज तक लाइन नहीं बदली गई। इसके बाद अधिकारियों ने इसे दो चरण में बदलवाने का फैसला लिया है। पहले चरण में फ्लाईओवर के नीचे से लेकर जाटल रोड पर पुल की शुरुआत तक करीब 200 मीटर लाइन को बदला जाएगा। इसके बाद आगे संजय चौेक तक करीब 700 मीटर लाइन को बदला जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
कब जागेगा निगम
जाटल रोड शॉप एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण फुटेला, विरेंद्र भाटिया, धर्मपाल जुनेजा, मदन बजाज, अशोक, दिनेश लांबा आदि ने बताया कि इस 11 केवी की लाइन को लेकर बिजली निगम कब जागेगा। इससे पहले भी वे कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन इस लाइन को अब तक बदला नहीं गया है। इसी वजह से अब तक तीन बार बड़े हादसे हो चुके हैं।
वर्जन:
बदलवाएंगे केबल : एसडीओ
मौके का निरीक्षण किया गया है। कर्मचारियों को तुंरत प्रभाव से करीब 200 मीटर एरिया लाइन को बदलवाने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस काम को पूरा कराने का काम किया जाएगा। यहां एचटी समेत एलटी लाइनें भी बदली जाएंगी।
अंजलि शर्मा, एसडीओ, सनौली रोड सब डिवीजन।