{"_id":"69f66bf246fc2c78e602544a","slug":"neet-entrance-exam-today-2686-candidates-will-appear-for-the-exam-at-7-centres-panipat-news-c-244-1-sknl1016-156506-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट प्रवेश परीक्षा आज : 7 केंद्रों पर 2686 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट प्रवेश परीक्षा आज : 7 केंद्रों पर 2686 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। रविवार को जिले के सात केंद्रों पर 2686 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी या अभिभावक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, पंखे, चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और पुलिस बल परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही तैनात रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।