फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj thanks for Khel Ratna, prepares for next gold in Patiala

स्पोर्ट्स: नीरज ने खेल रत्न के लिए दिया धन्यवाद, पटियाला में अब अगले इस लक्ष्य की तैयारी में जुटे

Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) 
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)  Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
सार

  • नीरज के नाम की घोषणा के साथ ही परिवार में दिवाली पर खुशी का माहौल
  • अगले स्वर्ण पदक के लिए पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की

विज्ञापन
Neeraj thanks for Khel Ratna, prepares for next gold in Patiala
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए नाम की घोषणा के साथ नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर पानीपत का नाम रोशन किया है। नीरज ने खेल रत्न के लिए धन्यवाद दिया और अपने अगले लक्ष्य की तैयारी में जुट गए हैं। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप है, जिसके लिए वह पटियाला पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह पहली बार है, जब पानीपत के किसी खिलाड़ी को खेल रत्न से नवाजा जा रहा है।

विज्ञापन


मेजर ध्यानंचद खेल रत्न के लिए नीरज के नाम की घोषणा के साथ ही परिवार में दिवाली पर खुशी का माहौल है। दशहरे के बाद अपने घर आने पर नीरज चोपड़ा ने शिवाजी स्टेडियम के अपने पहले कोच जितेंद्र जागलान से मुलाकात की थी। इस दौरान स्टेडियम के खिलाड़ियों से भी मिले थे। उन्होंने कोच और खिलाड़ियों को बताया था कि जल्द ही पहले की तरह ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। अगला स्वर्ण पदक देश को दिलाने के लिए मेहनत करनी है।
विज्ञापन


अगले साल जुलाई में है वर्ल्ड चैंपियनशिप, पसीना बहाना शुरू
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के करीब तीन महीने बाद नीरज चोपड़ा अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट गए हैं। उन्होंने अगले स्वर्ण पदक के लिए पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 जुलाई 2022 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : साइबर क्राइम: फेक आईडी से बच्चों का ऑनलाइन कक्षा ग्रुप ज्वाइन कर भेजे अश्लील मैसेज, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज


खिलाड़ियों के नजीर बन गए हैं नीरज

वर्ल्ड चैंपियनशिप में नए रिकार्ड के साथ नीरज देश का नाम रोशन करें। खेल रत्न मिलने जा रहा है, यह पूरे पानीपत के खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है। पानीपत में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए नीरज नजीर बन गए हैं। उम्मीद है कि नीरज 2022 में अपना नया रिकार्ड बनाएगा। - जितेंद्र जागलान, एथलेटिक्स कोच, शिवाजी स्टेडियम


नीरज के चाचा सुरेंद्र बोले

पूरे परिवार में खुशी का माहौल है कि नीरज को खेल रत्न के लिए चुना गया है। खुशी दोगुनी होगी जब नीरज को खेल रत्न से सम्मानित होते देखेंगे। नीरज ने आने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए पटियाला में फिर से तैयारी शुरू कर दी है। - सुरेंद्र चोपड़ा, नीरज के चाचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed