फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj stayed with parents for two days, then left for Delhi

दो दिन माता-पिता के साथ रहे नीरज, फिर दिल्ली रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Neeraj stayed with parents for two days, then left for Delhi
संशोधित चित्र परिचय पानीपत। मतलौडा के खंडरा गांव में अपने घर पहुंचे गोल्डन ब्यॉय नीरज चोपड़ा अप? - फोटो : Panipat
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा इस उपलब्धि के बाद से अब तक अपने गांव खंडरा स्थित घर पर रुके नहीं थे। अब समय मिलने पर नीरज गांव पहुंचे और दो दिन माता-पिता और परिवार के साथ गुजारे। अपने दोस्तों, कोच और गांव वासियों ने मिले और शुक्रवार की शाम को फिर से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात को नीरज चोपड़ा गांव खंडरा स्थित अपने घर आए और शुक्रवार की शाम 7:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को नीरज चोपड़ा से मिलने के लिए गांव वासी, बार एसोसिएशन के वकील एवं अन्य लोग मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। लोगों ने बताया कि नीरज ने सभी से मुलाकत की। वक्त बिताया और बातचीत की। नीरज का घर आना बेहतर ही गुपचुप तरीके से हुआ। गांव के लोगों के अलावा उनके आने का किसी तो पता तक नहीं चला।
विज्ञापन

कोच से पूछा, अब कितने खिलाड़ी जेवलिन सीखने आते हैं
इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने अपने पहले कोच जितेंद्र जागलान से मिलने पहुंचे। उनसे पूछा कि अब स्टेडियम में कितने खिलाड़ी जेवलिन सीखने के लिए आ रहे हैं। उनके कोच ने बताया कि पहले 30 खिलाड़ी आते थे, अब वह डेढ़ सौ से अधिक खिलाड़ी हो गए हैं। जिस पर नीरज ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अगली बार एक दिन का समय निकालकर स्टेडियम में खिलाड़ियों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed