फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj Chopra will be seen in the tableau from the Panipat district stadium to Rajpath

पानीपत: जिले के स्टेडियम से राजपथ तक झांकी में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा, लोगों में खुशी

Wed, 26 Jan 2022 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 01:07 AM IST
सार

नीरज चोपड़ा के पहले कोच और खिलाड़ियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई है। अमेरिका से ट्वीट कर नीरज ने सम्मान के लिए धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra will be seen in the tableau from the Panipat district stadium to Rajpath
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले हरियाणा के पानीपत जिला निवासी जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना की तरफ से खास सम्मान दिया जाएगा। भारतीय सेना में 4 राजपुताना राइफल्स के सूबेदार 24 वर्षीय नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में राजपथ के साथ ही जिले के स्टेडियम में नीरज चोपड़ा की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि से शहर के लोगों में खुशी है। खेल विभाग की झांकी में नीरज चोपड़ा के साथ ही ओलंपिक पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ी भी रहेंगे। इस झांकी को हरियाणा की होगी। झांकी में नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिमा तैयार की गई है। इसे लेकर जिलेवासियों में काफी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिले के नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ी विक्रांत मलिक, श्रुति जागलान समेत अन्य खिलाड़ियों का कहना है कि वह भी नीरज की तरह मेडल लाकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा और चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि नीरज को देश भर से प्रेम मिल रहा है। सेना की ओर से परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाना और झांकियों के जरिए नीरज को सम्मान दिया जाना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी दिखाई देगा नीरज का पोस्टर शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का पोस्टर दिखाई देगा। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति में हरियाणा प्रदेश की कृषि से खेलों में उपलब्धि को दर्शाया जाएगा।

इसमें खेलों में मुख्य रूप से नीरज चोपड़ा का पोस्टर लेकर विद्यार्थी नाचते करते नजर आएंगे। प्राचार्या अंजू गुप्ता व कार्यक्रम इंचार्ज सीमा गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप मलिक ने टीम सदस्यों को बधाई दी।
 

नीरज चोपड़ा के पहले कोच और खिलाड़ियों ने जताई खुशी

यह तो नीरज को शुरुआत है।अभी उसे कई ऊंचाइयां हासिल करनी हैं। परम विशिष्ट सेवा मेडल से नीरज को नवाजा जाना पानीपत ही नहीं हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। यह कहना है नीरज चोपड़ा के पहले कोच जितेंद्र जागलान का। उन्होंने ही शिवाजी स्टेडियम में नीरज चोपड़ा को पहली बार जैवलिन थमाया था और तब से नीरज नित नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं। शिवाजी स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच जितेंद्र जागलान ने कहा कि उन्हें नीरज की सफलता से बेहद खुशी है।

भारतीय सेना की ओर से नीरज को परम विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना जाना बेहद खुशी का मौका है। नीरज जिले के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस पदक से नवाजा जा रहा है। यह भविष्य के एथलेक्टिस खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा लेने का मौका है। नीरज ने साबित किया है कि मेहनत और लगन कभी बेकार नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में मेडल जीतने के साथ नीरज ने अभी शुरुआत ही की है, अभी उसे और मेडल लाने हैं। कई नए रिकार्ड बनाने हैं।
 

जैवलिन के खिलाड़ियों के साथ वीडियो कॉल कर बांटी खुशी

जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी दीपांशु के साथ ही अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। कोच ने बताया कि परम विशिष्ट सेवा पदक की घोषणा होते ही खिलाड़ियों को वीडियो कॉल में जोड़ा गया और उनके साथ खुशी बांटी गई। 

अमेरिका से नीरज ने ट्वीट कर किया धन्यवाद

नीरज चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में 90 दिन की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि पद्मश्री अवार्ड और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने की खबर सुनकर मुझे बेहद खुशी है। आप सभी के सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए बहुत धन्यवाद। मेरी मेहनत और प्रयास हमेशा ही अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परफार्मेंस देना ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed