फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NDC portal started with flaws, making people cry

कई खामियों के साथ शुरू तो हुआ एनडीसी पोर्टल, लोगों को रुला रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
NDC portal started with flaws, making people cry
पानीपत। यूएलबी एनडीसी का पोर्टल रविवार शाम को फिर से शुरू हो गया है, लेकिन अपडेट की बजाए इसमें कई नई खामियां आ चुकी हैं, जिससे शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि एनडीसी पोर्टल पर जिन लोगों ने अपना विकास शुल्क जमा करवाया था, उनका शुल्क फिर से बकाया दिखा रहा है। वहीं पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी से मोबाइल नंबर तक हट चुके हैं। इसके अलावा पोर्टल से ऑब्जेक्शन लगाने का ऑप्शन गायब हो चुका है। ऐसे में अब लोग खामियों की ऑनलाइन आपत्ति तक दर्ज नहीं करवा पा रहे हैं। परेशान लोग निगम कार्यालय में धक्के खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर यूएलबी हरियाणा का पोर्टल अब तक शुरू ही नहीं हो पाया है, जिससे लोग अपनी संपत्तियों की न तो कंपोजिशन फीस जमा करवा पर रहे हैं और न ही अपनी संपत्तियों की डिटेल देख पा रहे हैं। इससे निगम का काम तो प्रभावित हुआ ही है। साथ में तहसील का काम भी प्रभावित हो रहा है। जिन लोगों ने अपनी संपत्तियों की खरीद फरोख्त के लिए टोकन लिए थे, उनकी एनडीसी न निकलने या शुल्क दोबारा जुड़ने से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष पूरा होने के बाद एक अप्रैल से दोनों पोर्टल को बंद किया गया था जो 26 दिन बाद 27 अप्रैल को चालू हुए थे। इसके 11 दिन चलने के बाद फिर से दोनों पोर्टल को बंद कर दिया गया।

शहर के अधिवक्ता और डीड राइटर विकास कुमार ने बताया कि जैसे ही सीएम ने छह मई को भूखंडों के विभाजन की पॉलिसी को अनुमति दी, वैसे ही सात मई को एनडीसी पोर्टल बंद हो गया। लोगों को उम्मीद थी कि जैसे ही पोर्टल शुरू होगा, इसमें नया अपडेट इस पॉलिसी का होगा, जिससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा, लेकिन असल में हुआ बिल्कुल उल्टा। पॉलिसी तो जुड़ी नहीं लोगों के सामने नई समस्याएं और खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed