{"_id":"67e07659068f803f800f4888","slug":"nda-government-will-be-formed-in-bihar-more-seats-will-be-won-than-last-time-jeevesh-mishra-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134054-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बनेगी एनडीए सरकार, पिछली बार से आएंगी ज्यादा सीटें : जीवेश मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बनेगी एनडीए सरकार, पिछली बार से आएंगी ज्यादा सीटें : जीवेश मिश्रा
विज्ञापन
पानीपत। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पानीपत समेत हरियाणा, बिहार के लोगों के लिए कर्मभूमि बना और उनको रोजगार दिया है। आज यहां बिहार के लाखों लोग रह रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग नौकरी कर रहे हैं ताे काफी लोगों ने अपने उद्योग धंधे भी स्थापित किए हैं। साथ ही दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और पिछली बार से ज्यादा सीटें आएंगी।
जीवेश मिश्रा रविवार को पानीपत के सरकारी विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मिश्रा इसके बाद शाम को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उनके साथ बिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गुप्ता भी रहे। इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा की। जीवेश मिश्रा ने कहा कि पानीपत समेत हरियाणा के सात जिलों में बिहार दिवस पर कार्यक्रम किए गए हैं। प्रदेश में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया। इस तरह के आयोजन के माध्यम से दो प्रदेश के लोगों ने अपनी सभ्यता और संस्कृति भी साझा की।
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार में विकास काे रफ्तार दी है, जबकि विपक्ष के लोगों ने इफ्तार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान का अपमान करने के प्रश्न पर कहा कि एनडीए राष्ट्रगान का अपमान सपने में भी नहीं सोच सकती। विपक्ष के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे अपनी राजनीति जीवित रखने के लिए इस तरह की बात कह रहे हैं। इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और प्रदेश का विकास और तेजी के साथ किया जाएगा। वे इसके बाद बिहार के लोगों से मिलने उनके प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, बिहार दिवस के प्रदेश सह-संयोतक वेद पारासर, स्नेह मिलन समारोह के जिला संयोजक चंदन मिश्रा, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर और रोशन माहला मौजूद रहे।