फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Navdeep won gold medal in Para National Championship

पैरा नेशनल चैंपियनशिप में नवदीप ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Navdeep won gold medal in Para National Championship
इसराना। बुआना लाखु में पैरा नेशनल चैंपियनशिप विजेता नवदीप मलिक का अभिनंदन करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Panipat
इसराना। ओडिशा के भुवनेश्वर में 28 से 31 मार्च तक आयोजित पैरानेशनल चैंपियनशिप में गांव बुआना लाखु के नवदीप मलिक ने जेवलिन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सफलता के बाद नवदीप के गांव बुआना लाखु पहुंचने पर फैला उजियारा फाउंडेशन व ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा रंजिता कौशिक ने कहा कि ये उनकी अपनी मेहनत व लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नवदीप एक अच्छे स्पोर्ट्समैन है। उन्होंने अनुशासन को अपना कर ये मुकाम हासिल किया है। अगर कोई खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करता है तो उसकी जीत निश्चित है। एक खिलाड़ी को कामयाब होने के लिए अनेक बाधाओं अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में सरकार ने अनेक अवसर प्रदान कर रही है। रोजगार की अनेक संभावनाएं है जिनका लाभ उच्च कोटि के खिलाड़ियों को लगातार मिलता रहा है। उन्होंने नवदीप मलिक की कामयाबी पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कोच नरेंद्र कुमार, प्राध्यापक वेद वशिष्ठ, दलवीर मलिक, अजमेर, विक्रम मांडी व राजबाला मलिक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed