फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Navdeep javelin throw new national record in 44.29

Panipat News: नवदीप ने 44.29 भाला फेंक बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Navdeep javelin throw new national record in 44.29
पानीपत। कमर में चोट लगने से कुश्ती छोड़ जैवलिन थ्रो में उतरे एथलीट नवदीप ने 44.29 मीटर भाला फेंक नेशनल में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बेंगलुरू में चल रही वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप की ट्रायल में यह रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले उन्होंने 43.58 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन

बता दें कि बुआना लाखु के पैरा एथलीट 22 वर्षीय नवदीप का कद महज चार फुट है, उनके पास पहले भी भाला तक नहीं था, वह बॉल फेंककर अभ्यास करते थे। उनके पिता दलबीर ने उन्हें पहले 16 हजार रुपये का भाला लाकर दिया, छोटे कद और आर्थिक तंगी के बावजूद नवदीप ने हार नहीं मानी और उसने टोक्यो ओलपिंक में चयन हो गया। जहां पर उसने बेहतर थ्रो किया, लेकिन किस्मत में साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

नवदीप बताते हैं कि 2022 में कोई बड़ा इवेंट नहीं था, जिस दौरान उन्होंने 2021 में खेल के दौरान रही सभी कमियों को महसूस किया और उनको दूर करने के लिए जमकर अभ्यास किया। जिसका परिणाम अब उन्हें 2023 में मिल रहा है। मार्च में नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 42.24 मीटर थ्रो किया और 10 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब जुलाई में पेरिस में वर्ल्ड चैंपियनशिप होने जा रही है, जिसकी शनिवार को बेंगलुरू में ट्रायल ली गई थी, जिसमें उसने अपना बेहतर थ्रो करते हुए 44.29 मीटर का थ्रो किया। जिस थ्रो के बाद उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन हो गया है। इसके अलावा उनका एशियन गेम्स में भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पिता ने पहले बनाया था पहलवान-
नवदीप के पिता दलबीर सिंह पहवान थे। उन्होंने नवदीप को पहले कुश्ती का अभ्यास कराया। जिला व राज्य स्तरीय कुश्ती में पांच पदक अपने नाम किए। पहलवानी के दौरान उनकी कमर में चोट लगी तो उन्होंने जेवलिन थ्रो में अपना भाग्य अजमाया और उन्हें सफलता मिलती गई।


ये पदक कर चुके हैं प्राप्त-
-2010 में दुबई में हुई विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- जूनियर व अंडर-20 पैरा नेशनल चैंपिशयनशिप में चार स्वर्ण पदक
- 2019 में स्विटजरलैंड में हुई पैरा विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिंप में स्वर्ण पदक
- टोक्यो में उनका चौथा स्थान रहा
- 2023 में नेशनल में 42.24 मीटर भाला फेंक जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed