फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nav Jyoti Girls Volleyball Academy team becomes CM Cup Haryana champion

Panipat News: करनाल को हराकर नव ज्योति गर्ल्स वॉलीबॉल एकेडमी टीम बनी सीएम कप हरियाणा चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Nav Jyoti Girls Volleyball Academy team becomes CM Cup Haryana champion
- पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हुआ था सीएम कप हरियाणा का फाइनल
विज्ञापन

फोटो: 21
संवाद न्यूज एजेंसी



बापौली। नव ज्योति गर्ल्स वॉलीबॉल एकेडमी जलालपुर प्रथम गांव की टीम ने पंचकूला के ताऊ देवी ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित प्रथम सीएम कप हरियाणा में करनाल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में बेस्ट ऑफ थ्री में लगातार दो सेट जीत कर इस टीम ने सीएम कप हरियाणा चैंपियनशिप अपने नाम की।
कोच सनी चौधरी की अध्यक्षता में पानीपत की टीम ने अन्य टीमों को हराकर रोहतक में होने वाली जोनल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। जोनल के फाइनल में जींद को हराकर स्टेट सीएम कप के लिए क्वालीफाई किया। अब सोमवार को करनाल से फाइनल जीत कर कप अपने नाम किया। टीम में अनु रावल, पारूल रावल, परमजीत रावल, वंशिका रावल, सोनिया, वंदना, मोनिका, प्रेरणा रावल, रितु चौधरी आदि खिलाड़ी शामिल रही।
विज्ञापन

जलालपुर प्रथम गांव के नव ज्योति मॉडल स्कूल के चेयरमैन राजेश शर्मा व प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल की खिलाड़ियों ने सीएम कप हरियाणा चैंपियनशिप अपने नाम की है। इससे जिले का ही नहीं बल्कि स्कूल और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शर्मा ने इसका श्रेय बच्चों की कडी मेहनत व जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव कंवलजीत मलिक, टीम कोच सन्नी चौधरी व कोच अशोक रावल को दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी स्कूल की अनेक छात्रा स्टेट, नेशनल व एशिया स्तर पर अनेक मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन लड़कियों का हो चुका है यूपी पुलिस में चयन-

स्कूल चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि लड़कियों की कड़ी मेहनत के कारण आज ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां खेलों के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। नव ज्योति स्कूल गर्ल्स वॉलीबॉल खेल नर्सरी की तीन खिलाड़ियों का चयन यूपी पुलिस में भी हो चुका है। जिस कारण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य लड़कियां भी अपने लक्ष्य की और आगे बढ रही हैं। इसके अलावा एशिया चैंपियनशिप के लिए भी कई खिलाड़ियों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed