{"_id":"6988fa1214476f578903d6ab","slug":"naulthas-ansh-shines-in-kabaddi-wins-gold-medals-from-district-to-national-level-panipat-news-c-244-1-pnp1011-151905-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कबड्डी में चमक रहा नौल्था का अंश, जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कबड्डी में चमक रहा नौल्था का अंश, जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
कोच विरेंद्र के साथ अंश। स्वयं
पानीपत। जिले के नौल्था गांव के 15 वर्षीय अंश अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कबड्डी में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। कम उम्र में ही अंश जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने गांव बल्कि जिले का नाम भी रोशन कर रहे हैं।
अंश ने अब तक जिला स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्ष 2024 में जींद में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2025 में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता। हाल ही में सोनीपत के चिढ़ाना में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी अंश ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
अंश के पिता देवेंद्र हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और मां सोनिया गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा अंश को खेल के लिए प्रोत्साहित किया है। अंश फिलहाल 11 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से कबड्डी का अभ्यास भी करते हैं। अंश बचपन से ही अपने गांव नौल्था में कोच विरेंद्र जागलान के मार्गदर्शन में कबड्डी के गुर सीख रहे हैं। कोच विरेंद्र जागलान ने बताया कि अंश नियमित अभ्यास करते हैं और हर प्रतियोगिता में कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। यदि अंश इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य में वह बड़े स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। अंश ने बताया कि गांव के मैदान ही में खेलते-खेलते उन्हें कबड्डी से लगाव हुआ और फिर कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने इसे गंभीरता से लेना शुरू किया। अंश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया। वह आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं।