फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nature's attack, 20 to 30 percent damage to the crop

Panipat News: प्रकृति की मार, फसल को 20 से 30 प्रतिशत नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nature's attack, 20 to 30 percent damage to the crop
पानीपत। बेमौसमी बारिश ने किसान के सोने और छह महीने की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में दूर-दूर तक गेहूं की फसल बिछी नजर आ रही है। सोमवार देर रात तक बारिश चलती रही। पिछले 24 घंटे में औसतन 25.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा पानीपत क्षेत्र में 40 एमएम तो मतलौडा क्षेत्र में 31 एमएम बारिश हुई। इससे गेहूं व सरसों की फसलों को 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि कृषि विभाग ने इसे करीब 10 प्रतिशत माना है।
विज्ञापन

जिले में करीब दो लाख एकड़ रकबे में गेहूं और 96सौ एकड़ में सरसों की खेती की गई है। मंगलवार को मौसम खुलने के बाद किसानों ने खेतों में पहुंचकर फसल को देखा। कई किसानों को फसल देखकर आसूं तक आ गए। दिन का तापमान आठ डिग्री तक कम हो गया। अधिकतम तापमान 23 व न्यूतनम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह कई स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। 23 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों सहित उत्तर पश्चिम भारत में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील अनुसार पानीपत जिले में हुई बारिश की स्थिति-
तहसील बारिश
पानीपत 40 एमएम
समालखा 23 एमएम
इसराना 15 एमएम
बापौली 19 एमएम
मतलौडा 31 एमएम
बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार शाम तक 80 से अधिक किसानों ने फसल का मुआयना करने की मांग की है। किसानों ने फसल बीमा करवाया है, वे 72 घंटे के अंदर अपनी शिकायत जमा करा सकते हैं।

- डॉ. वजीर सिंह, कृषि उपनिदेशक, पानीपत।
...
बारिश के कारण किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है। गिरी फसल में दाना कमजोर होगा। वहीं कटाई में परेशानी आएगी। बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को 10 से 15 फीसदी नुकसान पहुंचा है।
- डॉ. राजबीर गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र उझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed