फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nature lover bride presented plants to the bridesmaids

बारातियों और रिश्तेदारों को प्रकृति प्रेमी दुल्हन ने भेंट किए पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nature lover bride presented plants to the bridesmaids
पानीपत। दुल्हन बनी पानीपत की बेटी ने अपनी शादी में पौधे भेंटकर कर प्रकृति प्रेम की मिसाल पेश की। आज के युवाओं का संदेश दिया कि आने वाले कल की सोचो। प्रकृति प्रेमी दुल्हन की इस अनोखी पहली की सराहना हो रही है। दुल्हन ने अपनी शादी में रिश्तेदारों और बरातियों को मिठाई के साथ ही पौधे भेंट किए। साथ ही उनसे वादा लिया कि पेड़ बनने तक पौधे की देखभाल करेंगे। वह अपने ससुराल भी पौधे ले गई।
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर 13-17 निवासी योगेश त्यागी की बेटी श्वेता त्यागी एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर हैं। सोमवार को दिल्ली में सेंट्रल गवर्नमेंट में कार्यरत अजीत त्यागी के साथ श्वेता की शादी हुई। पिता योगेश ने बताया कि देश ही नहीं समूची दुनिया में पर्यावरण संकट है। लोग पेड़ काटकर बिल्डिंग बना रहे हैं। इससे प्रदूषण और तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहा जा रहा है। लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल रही। इसलिए बेटी श्वेता ने शादी में रिश्तेदारों को मिठाई के साथ पौधे भेंट करने का फैसला किया।
विज्ञापन

बचपन से लगा रही हूं पौधे : श्वेता
दुल्हन श्वेता ने बताया कि बचपन में बताया गया था कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण बचाने से हमारी जिंदगी समृद्ध होती है। शुद्ध हवा मिलती है। इसलिए बचपन से ही पौधे लगाती आ रही हूं। जन्मदिन हो या मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह हर खास मौके पर एक पौधा लगाती हूं। अब शादी से अच्छा अवसर नहीं हो सकता था। इसलिए रिश्तेदारों को पौधे भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे ताजा रखेंगे इस शादी की याद : मिताशा
रिश्तेदार मिताशा ने कहा कि श्वेता ने अनोखी पहल की है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। लोग पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होंगे। पौधा हमेशा इस शादी की यादें ताजा रखेगा। इसी तरह सेक्टर 13-17 निवासी संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह एक सराहनीय कदम है।

पर्यावरण से प्यार करने वाली पत्नी मिली, शादी में भी प्लास्टिक किया बैन
श्वेता त्यागी के पति अजीत त्यागी ने कहा कि पत्नी की यह पहल सराहनीय है। पौधे के रूप में अच्छा रिटर्न गिफ्ट दिया है। शादी में प्लास्टिक की वस्तुओं को भी बैन किया गया था। सिर्फ रिसाइकिल वस्तुओं का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed