फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National Taekwondo player jumps in front of train and dies

Panipat News: ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
National Taekwondo player jumps in front of train and dies
पानीपत। ताइक्वांडो के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी ने दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसने एक साल पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता था। वह दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने की जिद कर रहा था, जबकि परिजन बादल फटने या कोई हादसा होने के डर से मना कर रहे थे। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महराना निवासी संदीप ने जीआरपी को बताया कि पुष्पेंद्र (21) सिरसा में एक डेरे पर रहता था। वहीं से स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसने मंगलवार को दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जाने की बात कही थी। वह बैग में कपड़े पैक कर गाड़ी में रखने लगा तो परिवार ने चाबी देने से मना कर दिया। पिता से बातचीत हुई तो उन्होंने 20 अगस्त के बाद घूमने जाने की बात कही। परिवार से नाराज होकर पुष्पेंद्र बाइक से घर से निकल गया। परिजन उसे लगातार फोन करते रहे, लेकिन उसका नंबर व्यस्त आता रहा। उन्हें जीआरपी से पुष्पेंद्र का शव नांगलखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण लाल ने बताया कि फिलहाल मृतक का फोन लॉक है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो जीआरपी ने शिनाख्त कराई। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर पुष्पेंद्र की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। परिजनों ने बताया कि घटना से पहले पुष्पेंद्र फोन पर व्यस्त था। वह किसी जानकार से बात कर रहा था। परिजनों ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। अगर वह फोन उठा लेता तो शायद परिवार वाले उसे समझा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed