{"_id":"68129700448c2dccce0252c7","slug":"national-eligibility-cum-test-will-be-held-at-seven-centers-2430-candidates-will-appear-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136220-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा सात केंद्रों पर होगी, 2430 अभ्यथी बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा सात केंद्रों पर होगी, 2430 अभ्यथी बैठेंगे
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा जिले में चार मई को सात केंद्रों पर होगी। इनमें पांच पानीपत और दो समालखा में होंगे। यहां 2430 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने पानीपत के केंद्रों के लिए एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश और समालखा के लिए एसडीएम समालखा अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ परीक्षा के लिए धारा 163 लागू कर दी है। इस दौरान फोटोस्टेट की दुकान बंद रहेंगी।
हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर परीक्षा को नकल रहित कराने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चार मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उपायुक्त और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा की तैयारियों के बारे अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में चार मई को सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इन केंद्रों पर 2430 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में धारा 163 लगा दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने को लेकर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश को पानीपत व एसडीएम समालखा अमित कुमार को समालखा केंद्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। केंद्रों के बाहर भीड़ पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आसपास के क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकान बंद रहेंगी। साथ ही बाहर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। बॉयोमीट्रिक से हाजिरी लगाई जाएगी। केंद्र में परीक्षा अधीक्षक के अलावा किसी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं हो होगी। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया व डीडीपीओ राजेश शर्मा मौजूद रहे।