फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nari Shakti Samman for 20 outstanding women in the field of education

Panipat News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट 20 महिलाओं नारी शक्ति सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Samman for 20 outstanding women in the field of education
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत के सभागार में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट 20 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण अधिकारी पानीपत निधि गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। अति विशिष्ट अतिथि आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान रणदीप कादियान और शिक्षाविद्ध डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा रही। स्कूल के कोषाध्यक्ष महताब मलिक और ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान सुमेर सिंह विशेष रूप से शामिल रहे। निधि गुप्ता ने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ हर क्षेत्र में आगे आने का प्रयास कर रही हैं। महिला उत्थान से जहां समाज में जागरूकता आती है वहीं महिलाओं के आत्म सम्मान में वृद्धि होती है। डीईओ राकेश बूरा ने कहा कि जब भी हम सामाजिक उत्थान की बात करते हैं तो महिलाओं को सर्वोपरि माना जाता है। उनके सहयोग के बिना समाज का विकास असंभव होता है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधान रणदीप कादियान ने कहा कि महिलाएं तो परछाईं समय से ही सशक्त रही हैं। स्वामी दयानंद ने नारी उत्थान के लिए अनके कार्य किए हैं। डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने कहा कि महिला और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। एक दूसरे के पूरक के रूप में दोनों सामाजिक विकास में भागीदार होते हैं। सेवानिवृत डिप्टी डीइओ अनीता डागर, एसडीवीएम की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला, प्राध्यापिका पिनाज, नवदीप कौर व राजेश रानी ने अपने विचार साझा किए। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक और संस्कृत अध्यापिका रश्मि ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुमेर सिंह, महेंद्र दीक्षित, अश्वनी कुमार, मीनू चौधरी, सुमन मोर, दुर्गा देवी, सरला मलिक, मीनाक्षी शर्मा, बिंदिया रानी, सुरेखा रानी, रुबीला, ज्योति चोपड़ा, डीपीई सुदेश मलिक मौजूद रयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला नारी शक्ति सम्मान
एसडीवीएम सिटी की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला, राजकीय कन्या स्कूल खानपुर कलां की प्रधानाचार्या सुमित सिंह, प्रधानाचार्या सुषमा, उप प्रधानाचार्या रेणु, प्राध्यापिका पिनाज, प्राध्यापिका सरिता दहिया, संस्कृत प्राध्यापिका रेणु दुआ, ललित कला प्राध्यापिका डॉ. शिल्पा रानी, मुख्य शिक्षिका रेखा मान, टीजीटी अंग्रेजी राजेश रानी, अंग्रेजी अध्यापिका मोनिका कटारिया, जेबीटी शोभा आर्य व आदित्या को सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed