{"_id":"67cdf5d5191fa888a400bc66","slug":"nari-kalyan-samiti-honored-two-female-e-rickshaw-drivers-panipat-news-c-244-1-pnp1007-133406-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नारी कल्याण समिति ने दो महिला ई-रिक्शा चालकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नारी कल्याण समिति ने दो महिला ई-रिक्शा चालकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
पानीपत। नारी कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास स्थान पर किया। यहां दो महिला ई-रिक्शा चालकों को सम्मानित किया।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज मुख्यातिथि रही। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें एकता और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। हमें हमेशा इनका सम्मान करना चाहिए। समिति की प्रधान कंचन सागर ने बताया कि इसी उद्देश्य से समिति ने राधा कृष्णा की नृत्य नाटिका का आयोजन किया। इस पर सभी सदस्याओं ने स्वयं नृत्य किया और उन के संग फूलों की होली खेली। कंचन सागर ने बताया कि आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से बहुत आगे निकल गई हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में समय की पाबंद सदस्याओं को गिफ्ट भेंट किए।
ज्योत्सना गर्ग और सुमन सिंगला ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। हमें सब गिले-शिकवे भुला कर होली मनानी चाहिए। यजमान योजना रोहिल्ला और राज नंदा ने कहा कि महिलाएं प्रतिदिन अपने परिश्रम से समाज के कल्याण के लिए अग्रसर हैं। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन संगीता अरोड़ा, रश्मि अखोरी और सुनीता गुलाटी रहीं। शोभा गोयल ने गीत, माधवी वर्मा ने नृत्य, रश्मि अखोरी, नीलम मेहता, सुमन, नीलम नागपाल, ज्योतिका सक्सेना,रेणु, सांझी सागर,आराध्या और प्रगति ने नृत्य और गायन से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर ज्योतिका सक्सेना, रश्मि अखौरी, नीलम मेहता, सुमन शिंगला, शशि शर्मा,रमेश बुद्धिराजा, सुनीता गुलाटी, शारदा छाबड़ा, रेनू बंसल, निशा गर्ग, सरोज आहुजा, माधवी वर्मा, शोभा गोयल उपस्थित रही।