{"_id":"637d30b0101694653a1b3fdc","slug":"narendra-said-i-used-to-drink-and-eat-too-but-i-just-did-kardai-who-drank-four-drops-panipat-news-knl1283266113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नरेंद्र बोला- मैं तो पीता-खाता भी कोनी, बस करडाई थी, जो चार बूंद पी ली ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नरेंद्र बोला- मैं तो पीता-खाता भी कोनी, बस करडाई थी, जो चार बूंद पी ली ...
विज्ञापन
ानीपत। अस्पताल लेकर जाने से पहले नरेंद्र से पुछताछ करते हुए पुलिसकर्मी।
- फोटो : Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन नरेंद्र से पुलिस ने भी पूछताछ की है। शराब पीने की जगह और मात्रा के बारे में पूछताछ के दौरान नरेंद्र ने कहा कि जनाब मैं तो पीता-खाता भी कोनी, बस उस दिन करडाई थी, जो चार बूंद पी ली। पुलिस की इस पूछताछ का एक वीडियो भी बनाया गया है।
दरअसल, जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आने पर पानीपत और सोनीपत पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पानीपत पुलिस सोमवार को मृतक अनिल कुमार के परिवार से मिलने उनके गांव बुडशाम पहुंची। जहां पता चला कि अनिल की मौत के बाद उसके भाई नरेंद्र की भी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन नरेंद्र को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें कुर्सी पर बैठाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस उन्हें मनाना स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया, जहां वह उपचाराधीन है। उनकी पत्नी पिंकी, बेटा श्याम और बेटी उनके पास मेडिकल कॉलेज में ही हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- मनाना अस्पताल से खानपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस के साथ रहीं तीन पीसीआर-
पुलिस ही नरेंद्र को गांव से मनाना अस्पताल और वहां से खानपुर पीजीआई लेकर गई। खानपुर पीजीआई तक तीन पीसीआर आगे-पीछे रहीं, ताकि उसे जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। रास्ते में कोई दिक्कत परेशानी न हो।
विज्ञापन
- वीडियो के अनुसार नरेंद्र की जुबानी-
पुलिस पूछताछ में नरेंद्र ने कहा कि बेरा नी, कित तै आई थी, हाम चार जणे थे, एक मैं, दूसरा मेरे तै छोटा भाई अनिल, शामड़ी से रिश्तेदार अजय और चौथा सुनील। जब नरेंद्र से पूछा कि कितनी-कितनी मात्रा में शराब पी तो नरेंद्र बोला कि मैं पीता-खाता कोनी, उस दिन करडाई थी, जो चार बूंद ले ली, मने तो उनते बदले में 500 रुपये भी दिए थे।
चार बच्चों का पिता है नरेंद्र
छोटे भाई सोनू ने बताया कि नरेंद्र आठ बहन भाइयों में सबसे बड़े हैं, फिर ओइलाल, अनिल, सोनू और सुनील हैं, तीन बहने हैं। नरेंद्र के चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ी दो बेटी रजनी और नेहा शादीशुदा हैं और दो बेटे श्याम और नमन अविवाहित है। नरेंद्र भी शुगर मिल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है।